उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले के मारवाड़ी व्यायाम शाला में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा ‘रंग बरसे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष व लड़के लड़कियां और बच्चे ने जमकर होली खेली। मारवाड़ी व्यायाम शाला में रंग खेलने के लिए रेनकोट बनाया गया था, जिसमें ऊपर से रंग की बारिश हो रही थी। सभी ने खूब नृत्य किया और एक दूसरे को रंग लगाए। मंच पर कलाकारों द्वारा रंग बरसे कार्यक्रम में नृत्य की भी प्रस्तुत की गई।
मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विक्रांत केजरीवाल ने बताया कि, काफी वर्षों बाद रंग बरसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आने वाले समय में भी इसका आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, मुजफ्फरपुर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सम्मिलित रूप से एक साथ रंग खेलने की परंपरा बनाई गई थी। लेकिन विगत कई वर्षों से यह परंपरा बंद हो गई थी, जिसे पुन शुरू किया गया है और इस बार यह मारवाड़ी व्यायाम शाला में किया गया है और काफी भव्य रूप से यह आयोजन हुआ है।
कार्यक्रम के संयोजक विशाल शाह ने बताया कि, यह कार्यक्रम काफी सफल रहा इसमें काफी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे ने भाग लिया एवं सभी ने इस कार्यक्रम को काफी सरहान किए हैं। अर्चना केजरीवाल ने बताया कि, हम लोग रंग खेले हैं। खूब मौज मस्ती किए हैं, अच्छा लगा। सहयोगी रवि कन्नी ने बताया कि, इस तरह के आयोजन से समाज में समरसता और भाईचारा बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Holi: बेटी कात्यायनी के साथ होली खेलते नजर आए तेजस्वी यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्यार भरा VIDEO
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए किल्क करें

