अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के सासाराम में होली का उत्साह चरम पर है। क्या बच्चे-क्या बड़े हर कोई रंगों के इस पर्व में मस्ती में डूबा नजर आ रहा है। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में पारंपरिक तरीके से होली मनाई जा रही है, लेकिन इस बार चंद्रवंशी नगर की होली खास चर्चा में है। यहां लोगों ने केमिकल वाले रंग और कीचड़ से हटकर मुल्तानी मिट्टी से होली खेलने की अनोखी पहल की है।
चंद्रवंशी नगर के युवाओं और स्थानीय लोगों ने एक गड्ढे में मुल्तानी मिट्टी तैयार की और उसी से एक-दूसरे को लगाकर होली का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस अनोखे अंदाज में होली खेली। लोगों का कहना है कि बाजार में मिलने वाले कई रंग त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं कीचड़ से भी संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी एक सुरक्षित और त्वचा के लिए लाभकारी विकल्प है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, मुल्तानी मिट्टी जहां शरीर को ठंडक पहुंचाती है, वहीं त्वचा के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इस पहल के जरिए मोहल्लेवासियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया है। सासाराम में जहां एक ओर रंग और गुलाल की धूम है, वहीं चंद्रवंशी नगर की यह पहल लोगों को सुरक्षित और प्राकृतिक तरीके से होली मनाने की प्रेरणा दे रही है। होली के इस खास अंदाज की शहरभर में चर्चा हो रही है।
होली पर जिला प्रशासन के द्वारा भी शहर के विभिन्न चौक चुनाव पर पुलिस बल के साथ किया गया है असामाजिक तत्वों पर पेनी नजर रखा गया और साथ ही मुख्य जगहों पर सीसी कैमरा भी लगाया गया है।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में ‘रंग बरसे’ की धूम: मारवाड़ी युवा मंच के होली उत्सव में सैकड़ों महिला-पुरुष झूमे, जमकर उड़े रंग-गुलाल
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए किल्क करें

