India vs England 2nd Semi-Final: टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेला गया यह मैच बेहद दिलचस्प रहा और आखिरी तक रोमांच बना रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार खेल दिखाया, जिसके दम पर भारत ने यह अहम मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही देशभर में जश्न का माहौल बन गया। मध्य प्रदेश में भी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना।

इंदौर के राजवाड़ा पर जीत का जश्न

इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे और भारत की जीत का जश्न मनाया। राजवाड़ा चौराहे पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। वहीं ढोल-ताशों की धुन पर इंदौरी झूमते नजर आए। पूरे इलाके में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंजता रहा। भारत की इस जीत के बाद क्रिकेट फैंस अब फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया ट्रॉफी भी अपने नाम करेगी।

ये भी पढ़ें: वानखेड़े में टीम इंडिया का धमाल: भारत ने इंग्लैंड को हराकर T20 WC फाइनल में बनाई जगह, CM डॉ मोहन यादव ने दी जीत की बधाई, विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक कदम दूर

जबलपुर और उज्जैन में भी खुशी

जबलपुर में भी इंडिया की जीत के बाद जमकर जश्न मनाया गया। शहर के मालवीय चौक पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और एक दूसरे को बधाईयां दी गई। वहीं उज्जैन में भी जीत का जश्न मनाने के लिए युवाओं की टोलियां सड़कों पर उतरी। शहर के ह्रदय स्थल टॉवर चौराहे पर भारी भीड़ जमा हुई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। “भारत माता की जय”, वंदे मातरम् के नारे गुंजायमान हुए। टीम इंडिया की जीत के जश्न में युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी डूबे नजर आए। हाथों में तिरंगा लेकर विश्व विजेता भारत होगा के नारे भी लगे।

जबलपुर में जश्न
उज्जैन में आतिशबाजी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m