भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रपति पद के अपमान को निंदनीय बताया हैं। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मांफी मांगने की बात कही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है, गरिमा बनाए रखना जरूरी है। राष्ट्रपति के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने जो अमर्यादित व्यवहार किया है वह निंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च और प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और ऐसे समय में जब राष्ट्रपति उनके राज्य के दौरे पर हैं, तब उनको राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्तित्व की गरिमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया रंगपंचमी: भस्म आरती से शुरू हुआ, बाबा महाकाल को एक लोटा केसरयुक्त जल अर्पित कर मनाया पर्व

माफी मांगे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे हालात बनाना, जिसमें दुनिया में हमारे राष्ट्रपति के पद का अपमान होता हो, यह किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। मैं इसकी कटु शब्दों में निंदा करता है। आश्चर्य की बात यह है कि इसको हल्की राजनीति का हिस्सा बनाते हुए स्थानीय और दलीय राजनीति में घसीटने का कृत्य भी हुआ है जो घृणित मानसिकता का उदाहरण है। मैं इसकी निंदा करता हूं। इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को माफी मांगना चाहिए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m