सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फॉरेस्ट विभाग ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को धर दबोचा है। इसके साथ ही तीनों को जेल भेज दिया गया है। यह पूरा मामला जिले के करथुआ वन परिक्षेत्र का है।

वन परिक्षेत्र करथुआ में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/12, 7 मार्च 2026 को मादा मोर के अवैध शिकार का मामला सामने आया था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम एक्टि हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के एक ही दिन के भीतर शिकार में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हिन्छलाल केवट (68), रज्जू केवट (51) और सुरेंद्र उर्फ लाला केवट (27) शामिल है। तीनों आरोपी ग्राम धानी के निवासी बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सोते समय मेरे सीने पर चढ़ी और ब्लेड से… ‘शैतान’ बनी नर्स पत्नी, Hotal के कमरा नंबर 203 में कर दिया बड़ा कांड, खौफनाक वीडियो आया सामने

आमजन से सहयोग की अपील

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 39, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को देवसर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर सभी को जिला जेल पचौर भेज दिया गया है। वहीं फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने अवैध शिकार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है और वन्यजीव संरक्षण के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें: इश्क की सजा मौत: प्रेमी ने बनाया शादी का दबाव तो प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश, परिवार के साथ मिलकर दिया करंट, फिर कुल्हाड़ी से पैर काटकर की हत्या

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m