लखनऊ. मध्य पूर्व ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध का असर भारत पर पड़ता दिखाई दे रहा है. ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होने से एलपीजी आयात में देरी हो रही है. जिससे देश में कई जगह पर एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई पर असर हो रहा है. यूपी में भी कई जनपदों में गैस सिलेंडरों की सप्लाई में दिक्कत हो रही है. इस स्थिति को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.
अखिलेश ने एक्स पर लिखा है कि “सिलेंडर पर सरकार के मुंह क्यों सिले हैं? कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत दरअसल अपने घरों से दूर रह रहे विद्यार्थियों, कामगारों, पेशेवरों, नौकरीपेशा लोगों और श्रमिकों-मजदूरों के लिए भोजन की भी समस्या है. इसके अतिरिक्त क्लाउड किचन और फूड सप्लाई करनेवाले स्टार्टअप, सप्लाई चेन, ट्रेवल तक के बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है. सरकार हर तरह की गैस की आपूर्ति के बारे में स्पष्ट सूचना दे. जिससे जनता समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था कर सके. सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा जनता क्यों भुगते?”
इसे भी पढ़ें : UP में LPG गैस का संकट? कमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी पर अघोषित रोक, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक परेशान
बता दें कि उत्तर प्रदेश में LPG गैस को लेकर संकट गहराता जा रहा है. घटते स्टॉक पर तेल कंपनियों ने चिंता जताई है. कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी गई है. एजेंसियों को घरेलू सिलेंडर सप्लाई पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं. जिसके चलते होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक परेशान हो गए हैं. दूसरी ओर कई शहरों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर में इसका असर देखने को मिल रहा है. 4-5 दिन बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं. गैस संकट के बीच लोग लकड़ी स्टॉक करने लगे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

