अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. मुगलसराय के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में एक आरओ वाटर व्यवसायी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया. चोर लाखों रुपये की ज्वेलरी, ढाई लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. घटना के समय मकान मालिक राजेश कुमार जायसवाल अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गए हुए थे.
राजेश कुमार जायसवाल और उनका परिवार जब सुबह घर लौटा, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया. घर के भीतर का यह नजारा देखकर उन्हें चोरी का पता चला. यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी चौकी अंतर्गत सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में हुई. चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया.
इसे भी पढ़ें : अय्याशी के लिए कुछ भी करेगा… बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या, ऐसी खुली आरोपियों की पोल
सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

