सहारनपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर पहुंचे. यहां उन्होंने मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया. सीएम पर्यटन, विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही परियोजनाओं की प्रगति को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए. मंदिर क्षेत्र में व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया. जिसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए.

सीएम ने अधिकारियों को सिद्धपीठ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को तेज गति से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए. इसके बाद मुख्यमंत्री ने शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में पहुंचकर माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. मां शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए.

इसे भी पढ़ें : बाबा मुकुटनाथ मठ पहुंचे योगी, कहा- सनातन का ध्वज हमेशा लहराता रहेगा, इसके सामने सिकंदर को भी नतमस्तक होना पड़ा था

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) और मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने उन्हें इन परियोजनाओं की प्रगति और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही आगामी चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गई.