अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई में 183.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. गोधना स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. बरामद गांजे की कीमत लगभग 46 लाख रुपये आंकी गई है.
स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव और अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात गोधना स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास चेकिंग अभियान चल रहा था. इसी दौरान बिहार की ओर से आ रहा एक संदिग्ध ट्रेलर तेजी से आता दिखा. पुलिस को शक होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ट्रेलर रोककर भागने लगा.
इसे भी पढ़ें : ‘प्रधानमंत्री जी, आपके संसदीय क्षेत्र में मां अन्नपूर्णा की रसोई बंद है, क्या यही है आपका विकास?’- अजय राय
पुलिस टीम ने कुछ दूर तक पीछा कर चालक को पकड़ लिया. पूछताछ में चालक ने ट्रेलर में गांजा होने की बात स्वीकार की. तलाशी लेने पर ट्रेलर से 6 बोरियों में कुल 183.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 46 लाख रुपये है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कमलेश कर (38 वर्ष) पुत्र झींगन कर के रूप में हुई है, जो बिहार के भोजपुर जिले के बढ़िया थाना क्षेत्र के कटाया गांव का निवासी है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खाली ट्रेलर से गाड़ी खेत लेकर पंजाब जा रहा था. पुलिस ने तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

