Today’s Top News : रायपुर. राजधानी में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है. तीनों रायपुर के सिमरन सिटी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.

रायपुर. विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक 2006 के साथ तीन और विधेयक प्रस्तुत किए गए. इन विधेयकों पर बुधवार को चर्चा होगी.

बिलासपुर. बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में 12 साल बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला आया है. न्यायालय प्रथम सत्र न्यायाधीश शैलेश केतारप की कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए डॉक्टर आर के गुप्ता को मामले में दोषी ठहराया है. डॉ.गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप जांच में सिद्ध हुआ है. वहींं इस मामले में अन्य पांच आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया है.

रायपुर. मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, किसानों पर अत्याचार, बेरोजगारी, प्रदेश में बढ़ते अपराध, जंगलों की कटाई समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव कर रही है. घेराव से पहले भारत माता चौक पर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई विधायक, पूर्व मंत्री सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा.

रायपुर. भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तत्कालीन SDM निर्भय कुमार साहू को ACB-EOW ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई ACB-EOW में दर्ज अपराध के तहत की गई है. आरोपी को विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहां से उसे 17 मार्च से 30 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया. इस दौरान उससे घोटाले के मामले में पूछताछ की जाएगी.

रायपुर. राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटों के भीतर चाकूबाजी की चार बड़ी वारदातों ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

रायपुर. रायपुर कलेक्टर ने शहर के प्रमुख बारों के लाइसेंस को निलंबित करने का आदेश दिया है. निलंबित बारों में रास्ता होटल बार और मिथ्या क्लब का नाम शामिल हैं. इन बारों के लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

रामकृष्ण हॉस्पिटल में दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा: “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भूपेश ने ठगा नहीं” अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सीएम साय ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, अपनी सरकार की गिनाई उपलब्धियां…

Chhattisgarh Assembly: ‘G RAM G’ के विरोध में कांग्रेस शून्यकाल में लाई स्थगन प्रस्ताव, अग्राह्य होने से नाराज विपक्ष ने किया बहिष्कार…

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सरकार ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक 2006 समेत तीन और विधेयक सदन में किए पेश…

बहुचर्चित नसबंदी कांड में 12 साल बाद आया बड़ा फैसला, कोर्ट ने डॉ. आर के गुप्ता को पाया दोषी, पांच आरोपी हुए दोषमुक्त

राजधानी में चोरों का बदला ट्रेंड : गैस सिलेंडर को बना रहे निशाना, बजाज कॉलोनी में वारदात से क्षेत्र में दहशत, देखें VIDEO…

चाकूबाजी से दहली राजधानी : 24 घंटे में हुई चार बड़ी वारदात, 8 लोग घायल, पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

रायपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन : भूपेश बघेल ने कहा – 56 इंच की बात करने वाली सरकार में आज सिलेंडर, खाद तक नहीं मिल रहा

नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म और वीडियो बनाने का मामला: कोर्ट ने 2 दोषियों को सुनाई 10-10 साल कठोर कारावास की सजा

थार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे: दोस्तों ने रिटायर्ड जवान के घर में नाबालिग बेटे से कराई सोने के जेवरों की चोरी, महिला खरीदार समेत 5 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारतमाला मुआवजा घोटाला : लंबे समय से फरार तत्कालीन SDM निर्भय साहू गिरफ्तार, कोर्ट ने 13 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

बड़ी खबर : अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, आदेश जारी …

बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज : मां की अर्थी को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि, देखें Video…

राजधानी के Raasta और Mithya Club बार-रेस्टोरेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने लाइसेंस किया निलंबित