कुंदन कुमार, पटना। बिहार के कटिहार में कल शनिवार को हुए बस और पिकअप की टक्कर में मृतकों की सख्ंया बढ़कर 13 हो गई है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि, हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में घायल 3 लोगों की भी मौत हो गई।
बेकाबू बस ने मचाया तांडव
हादसे की वजह बेकाबू बस बताई जा रही है, जिसकी टक्कर के बाद पिकअप के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे के समय पिकअप में करीब 22 लोग सवार थे, जो झारखंड के कठिया मेला धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे का शिकार हुए लोग पूर्णिया के सूहवा और हसनगंज के सपनी गांव के रहने वाले थे। वहीं इस हादसे में बेकाबू बस ने कई बाइकों को भी टक्कर मारी, जिसमें एक बाइक सवार सदानंद मुर्मू (40) की भी मौत हो गई, जो कटिहार के रहने वाले थे।
सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान
हादसे पर प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुएप और घायलों को 50-50 हजार रुपए का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि, वरीय अधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। सीएम ने हादसे में सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
कटिहार में हुए इस भीषण हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें- बिहार में सुबह-सुबह भीषण हादसा, तेरहवीं में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

