बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के मांड्या में आदिचुनचनगिरी मठ के गुरु भैरवैय्या मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे. यहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएण मोदी ने मुख्यमंत्री से बातचीत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में पीएम मोदी को कांग्रेस नेता और सीएम के कान में कुछ कहते हुए देखा जा सकता है. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सिद्धारमैया ने एक पत्र लिखकर राज्य में लंबे वक्त से लंबित कम से कम 18 परियोजनाओं की और ध्यान आकर्षित किया, जिनमें रेलवे, जन जीवन मिशन, ग्राम पंचायतों को अनुदान, नेशनल हाईवे को सही करने जैसी मांगे शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने केंद्र से इन सभी परियोजनाओं पर तत्काल मदद मांगी है.

गुरु भैरवैय्या मंदिर का किया उद्घाटन

इसके बाद उन्होंने मांड्या पहुंचकर आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ के श्री गुरु भैरवैय्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से नौ सामूहिक संकल्प लेने की अपील की. पीएम ने कहा कि इन संकल्पों को अपनाकर हम तेजी से विकसित कर्नाटक और विकसित भारत की ओर बढ़ सकते हैं.

उन्होंने पहली प्राथमिकता जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन को दी. इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ को मजबूत करने, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने, रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने, मिलेट्स (मोटा अनाज) के जरिए स्वस्थ खानपान और योग-फिटनेस को अपनाने का आह्वान किया. पीएम ने कहा कि इन नौ संकल्पों पर ईमानदारी से चलकर हम तेजी से प्रगति कर सकते हैं.

ज्योति पीठ के भी किए दर्शन

बता दें कि श्री गुरु भैरवैय्या मंदिर का निर्माण द्रविड़ वास्तुकला शैली में किया गया है जो भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. ये मंदिर प्रतिष्ठित वोक्कालिगा समुदाय द्वारा पूजनीय दिवंगत द्रष्टा को एक श्रद्धांजलि है. इस खास मौके पर पीएम मोदी और जद (एस) संरक्षक एचडी देवेगौड़ा ने संयुक्त रूप से ‘सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया. मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम ने ज्वाला पीठ के दर्शन किए, जहां पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने तपस्या की थी.

लोगों से की 9 संकल्प पूरे करने की अपील

पीएम मोदी बुधवार को कर्नाटक में लोगों से 9 संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा, मेरी अपील जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन को लेकर है. इसके बाद उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर जोर दिया. उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने, रसायन-मुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने, मोटे अनाज (मिलेट्स) के साथ स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देने और तेल के कम उपयोग की अपील भी की. पीएम मांडया जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि मठ पहुंचे थे. यहां उन्होंने गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया. सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्र नामक किताब का विमोचन भी किया. इस मौके पर पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा भी मौजूद थे. यह वोक्कालिगा समुदाय से जुड़ा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m