पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर फिर बड़ा हमला किया है. उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि उसके नेताओं को निशाना बनाकर उनकी गाड़ियों की जांच कराई जा रही है. सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की. आगे उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें. इस्लामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की कार की जांच क्यों नहीं होती? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सेंट्रल मिनिस्टर पैसा लेकर आते हैं.
TMC के नेताओं को बनाया जा रहा निशाना
वही इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि केवल उसके नेताओं, विशेष रूप से अभिषेक बनर्जी के वाहन की निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आधार पर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा ‘सघन तलाशी’ के लिए चुना गया है. सत्तारूढ़ पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘इस तरह की गहन जांच के लिए केवल उनकी पार्टी के नेताओं को ही क्यों चुना जा रहा है जबकि अन्य को बख्शा जा रहा है? यह चुनिंदा तरीके से निशाना बनाने का एक स्पष्ट मामला है.”
तृणमूल के आरोपों पर निर्वाचन आयोग की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होना है, जबकि मतगणना चार मई को होगी. इधर दूसरी तरफ भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया. सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देने का वादा किया गया है. कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी मौजूद रहीं. बंगाल में दो फेज में वोटिंग होगी. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

