Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 अप्रैल 2026) की खबरों में ईरान युद्ध के बीच अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता फिर शुरू; पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; केजरीवाल ने फिर जस्टिस स्वर्णकांता को केस से हटाने की मांग की; नीरव मोदी को भारत लाने लंदन पहुंची CBI टीम प्रमुख रहा।

1. ईरान युद्ध के बीच यूएस-भारत ट्रेड वार्ता फिर शुरू
ईरान युद्ध के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल का एक दल अगले हफ्ते व्यापार वार्ता के लिए वाशिंगटन का दौरा करेगा। यह दौरा 20 अप्रैल को होने वाली बैठक को लेकर है। जानकारी के मुताबिक भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया है, लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण टैरिफ संचरना में हुए बदलावों की वजह से समझौते में हस्ताक्षर पर देरी हो रही है। इस बैठक में दोनों देश के अधिकारी समझौते पर अंतिम दौर की बातचीत करेंगे।

2. पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका
CM हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुयन सरमा (Riniki Bhuyan Sharma) के 3 पासपोर्ट वाले मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश के शीर्ष न्यायालय ने तेलंगाना हाईकोर्ट (Telangana High Court) के अंतरिम जमानत के फैसले पर रोक लगा दी है। असम सरकार की याचिका पर नोटिस उनको नोटिस जारी किया गया है।

3.नीरव मोदी को भारत लाने लंदन पहुंची CBI टीम
देश में करोड़ों रुपये का घोटाला करके भागे नीरव मोदी को भारत लाने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस केस में कई बड़ी कानूनी अड़चनें लगभग खत्म हो चुकी हैं. इस बीच, खबर आई है कि Central Bureau of Investigation (CBI) की टीम लंदन पहुंच गई हैं. इससे संकेत माना जा रहा है कि नीरव मोदी को कभी भी भारत लाया जा सकता है. CBI की एक विशेष टीम लंदन में है और प्रत्यर्पण की अंतिम तैयारियों को अंजाम दे रही है। माना जा रहा है कि नीरव मोदी जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा.

4. केजरीवाल ने फिर जस्टिस स्वर्णकांता को केस से हटाने की मांग की
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब घोटाला (Delhi liquor scam) केस की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को फिर से हटाने की मांग की है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट में एक नया हलफनामा दायर किया है। इसमें केजरीवाल ने जज के दो बच्चों के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (Solicitor General Tushar Mehta) के साथ काम करने का मुद्दा उठाया है।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- आज महिला आरक्षण और सीटों के परिसीमन से संबंधित तीन संशोधन बिल मोदी सरकार लेकर आ रही है, जिसे संसद में पेश किया जाएगा। इसके लिए तीन दिन का विशेष संसद का सत्र बुलाया गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
CM ममता बनर्जी ने EC को ललकाराः पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर फिर बड़ा हमला किया है. उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि उसके नेताओं को निशाना बनाकर उनकी गाड़ियों की जांच कराई जा रही है. सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की. आगे उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें. (पूरी खबर पढ़े)
सीबीएसई 10वीं SESSION- 1 का रिजल्ट जारीः 26 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो चुका है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट से पहले 10वीं बोर्ड रिजल्ट पहले जारी किया है. इसका मुख्य कारण ये है कि सीबीएसई इस साल से ही 10वीं के दो एग्जाम आयोजित करने जा रहा है. सीबीएसई 10वीं का सेकंड एग्जाम मई से शुरू होने वाले हैं. (पूरी खबर पढ़े)
नासिक TCS केस: पहली पीड़िता का रोंगटे खड़े कर देने वाला बयानः भारत की आईटी सेवा निर्यातक कंपनी TCS के नासिक दफ्तर में हिंदू लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद पूरे देश में बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक नया और खुलासा हो गया। हर दिन नए नए चौंकाने वाले मामले सामने आते जा रहे है. नासिक के टीसीएस बीपीओ (TCS BPO) कैंपस से जुड़े कथित धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न मामले में अब पहली पीड़िता का बयान सामने आया है. इस बयान में दोस्ती, नौकरी का लालच, शादी का झांसा, जबरन संबंध, धर्म बदलने का दबाव और निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. (पूरी खबर पढे)
कर्नाटक में पीएम मोदी: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के मांड्या में आदिचुनचनगिरी मठ के गुरु भैरवैय्या मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे. यहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएण मोदी ने मुख्यमंत्री से बातचीत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में पीएम मोदी को कांग्रेस नेता और सीएम के कान में कुछ कहते हुए देखा जा सकता है. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

