West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का चुनावी शोर थम गया है। 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। वहीं वोटिंग से 24 घंटे पहले बड़ा फेरबदल हुआ है। चुनाव आयोग (election Commission) ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र (Nandigram constituency) के पुलिस ऑब्जर्वर को बदल दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सबसे हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र नंदीग्राम में मतदान से ठीक पहले EC ने पुलिस ऑब्जर्वर हितेश चौधरी को बदल दिया है। उनकी जगह अब ये जिम्मेदारी अखिलेश सिंह को सौंपी गई है।

चुनाव आयोग ने फैसला तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा सोमवार को नंदीग्राम पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज पर बीजेपी के पक्ष में काम करने और शिकायतों पर कार्रवाई न करने के आरोपों के बाद लिया गया है। उनकी जगह अब अखिलेश सिंह को पुलिस ऑब्जर्वर बनाया गया है।

दरअसल, नंदीग्राम में तनाव उस वक्त बढ़ गया जब सत्ताधारी टीएमसी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. पार्टी ने पुलिस ऑब्जर्वर को लिखे पत्र में दावा किया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ उनकी शिकायतों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। टीएमसी ने इस मामले में आयोग से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की थी। शिकायत मिलने के कुछ ही वक्त बाद आयोग ने पुलिस ऑब्जर्वर हितेश चौधरी को बदलने का आदेश जारी कर दिया।

नंदीग्राम की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अखिलेश सिंह एक अनुभवी अधिकारी हैं। वह कोलकाता में सीबीआई के अधिकारी रह चुके हैं और वर्तमान में असम में आईजी के पद पर तैनात हैं। आयोग ने राज्य भर में कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए 84 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। नंदीग्राम से पहले मालदा और जंगीपुर में भी ऑब्जर्वर बदले जा चुके हैं।  नंदीग्राम एक हॉट सीट है, जिससे सबकी नजरें वहां टिकी हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हगी। जबकि चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m