Virat Kohli restaurant One8 Commune controversy: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के रेस्टोरेंट वन8 कम्यून पर ताला लग गया है। बेंगलुरु के वन8 कम्यून रेस्टोरेंट (Bengaluru One8 Commune Restaurant) पर ₹2 करोड़ से ज्यादा का बकाया किराया था। मामला सिविल कोर्ट में पहुंच गया था। इसके बाद कोर्ट ने वन8 कम्यून रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश जारी किया। नियम उल्लंघन और घटती भीड़ के चलते बिजनेस पहले से ही नुकसान में था।
हालांकि विराट कोहली ने इस आउटलेट से अपना नाम और जुड़ाव खत्म कर लिया है। भारतीय क्रिकेट स्टार ने न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की, बल्कि अपने ब्रांड ‘One8’ का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया है।
रेस्टोरेंट का संचालन ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी कर रही थी, जिसने करीब 6 महीने से किराया नहीं चुकाया था। इसके अलावा मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर भी बकाया थे। लगातार नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं होने पर बिल्डिंग मालिक को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद कोर्ट ने रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया।
ब्रांड वैल्यू गिरने और ग्राहकों की संख्या कम होने से बिजनेस पर भी असर पड़ा, जिससे नुकसान लगातार बढ़ता गया। फिलहाल कोर्ट के निर्देश के अनुसार, जब तक सभी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, रेस्टोरेंट बंद ही रहेगा।
पहले भी विवादों में रहा
यह आउटलेट पहले भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रहा था। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों को लेकर कई बार नोटिस जारी किए थे। सूत्रों के अनुसार, इन्हीं मुद्दों और बार-बार की शिकायतों के चलते कोहली ने खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर लिया।
क्या है वन8 कम्यून?
विराट कोहली द्वारा स्थापित वन8 कम्यून (One8 Commune) एक प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार सीरीज है। यह ब्रांड दिल्ली (एयरोसिटी), गुरुग्राम, पुणे, कोलकाता, नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में स्थित है और वर्ल्ड लेवल के व्यंजनों, शानदार माहौल और जीवंत सामुदायिक भोजन (Dining) के लिए जाना जाता है। यह विराट कोहली के ‘वन8’ ब्रांड का हिस्सा है और इसे ट्रू पैलेट हॉस्पिटैलिटी के साथ पार्टनरशिप में चलाया जाता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

