Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले का आज एक साल हो गया है। आज पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर इस हमले के पीड़ितों का जख्म फिर से ताजा हो गया है। या कहें कि 121 अरब भारतीय लोगों का दर्द भर आया है। पाकिस्तान समर्थिक आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के पहलगाम में हमला कर टारगेट किलिंग करते हुए 25 हिंदुओं समेत 26 लोगों को मार दिया था। इस हमले के बाद भारतीय सेना (Indian Army) ने मासूम लोगों के खून का बदला लेने की कसम खाई और 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) लॉन्च किया। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर कर दुनिया को दिखाया कि भारत आतंक के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में हाई अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकी संगठन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। लिहाजा खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, सेना चप्पे-चप्पे पर निगरानी रख रही है।

हमले की पहली बरसी पर जहां देश उन शहीदों को याद कर रहा है, वहीं घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है, खासकर पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन इलाकों के आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी घुसपैठ या हमले की साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। इसके अलावा, सीमावर्ती इलाकों और संवेदनशील जगहों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं ताकि किसी भी खतरे का तुरंत जवाब दिया जा सके। सुरक्षा एजेंसी की तरफ से जारी है अलर्ट के बाद सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. संवेदनशील इलाकों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इलाकों और उन जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही हर आने जाने वाली गाड़ियों पर भी नजर रखी जा रही है।
पहलगाम के बाद की पूरी टाइमलाइन
- 22 अप्रैल 2025: दोपहर में आतंकियों का हमला
पहलगाम के बैसरन की खूबसूरत वादियां, 22 अप्रैल 2025 की दोपहर अचानक चीखों और बारूद के धुएं से भर गईं। आतंकियों की गोलियां पहली बार धर्म पूछ-पूछकर लोगों का सीना छलनी कर रहा था। कायर आतंकियों के इस हमले ने 26 जिंदगियां खत्म कर दीं। कई घरों के चिराग बुझ गए थे। किसी का सुहाग छिन गया तो किसी ने अपने चराग को आंखों के सामने मरते देखा। आज भी उस मंजर को याद कर रूह कांप जाती है। रूंह कंपा देने वाली आतंकी हमले की 22 अप्रैल को पहली वर्षी है। पहली वर्षी के साथ ही मुरझाया जख्म एक बार फिर ताजा हो गया है।
- 28 अप्रैल, 2025: भारत का मिशन बदला शुरू
भारत ने भड़काऊ कंटेंट फैलाने के लिए 16 पाकिस्तानी YouTube चैनलों पर बैन लगाया। पाकिस्तानी सैनिकों ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LoC) पर सीजफायर तोड़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की।
- 29 अप्रैल, 2025: आतंकवादी पूर्व पाकिस्तानी कमांडो था
NIA की जांच से पता चला है कि हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादी हाशिम मूसा, पाकिस्तान की स्पेशल फ़ोर्स का एक पुराना पैरा-कमांडो है, जिसे ISI ने LeT को दिया था. PM मोदी ने एक सिक्योरिटी मीटिंग के बाद आर्म्ड फ़ोर्स को जवाबी कार्रवाई का तरीका, टारगेट और समय तय करने की पूरी आज़ादी दी। इसी दिन पाकिस्तान के इन्फ़ॉर्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तरार ने 24-36 घंटों के अंदर भारत के संभावित हमले की चेतावनी दी।
- 30 अप्रैल, 2025: भारत ने अपने एयरस्पेस से पाकिस्तानी एयरलाइन्स पर बैन लगाया
पाकिस्तान द्वारा कमर्शियल एयरलाइन्स के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने के जवाब में भारत ने पाकिस्तानी एयरलाइन्स पर बैन लगा दिय। PM मोदी ने सुरक्षा हालात का रिव्यू करने के लिए कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की. भारत के वीजा रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटने वाले नागरिकों को रोकना शुरू किया। US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ से बात की और तनाव कम करने के साथ-साथ हमले की जांच में सहयोग करने की अपील की।
- 1 मई, 2025: भारत ने पाकिस्तान से इंपोर्ट पर बैन लगाया
भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए पाकिस्तान से सभी इंपोर्ट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया। NIA की रिपोर्ट में इसी दिन बताया गया कि हमलावर हाशिम मूसा और अली भाई पाकिस्तानी हैंडलर्स से बातचीत कर रहे थे। वहीं BSF ने राजस्थान बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा. पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार आठवीं रात LoC पर सीजफायर का उल्लंघन जारी रखा।
- 3 मई, 2025: इंडियन नेवी ने अरब सागर में ड्रिल की
इंडिया नेवी ने अरब सागर में ड्रिल की. इसी दिन पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर से LoC पर बिना उकसावे के फायरिंग की। मिलान जैसे शहरों में भारतीय प्रवासियों ने हमले की निंदा की।
- 5-6 मई, 2025: भारत सरकार ने सिविल डिफेंस की तैयारी के लिए एडवाइजरी जारी की
भारत सरकार ने सिविल डिफेंस की तैयारी के लिए एडवाइजरी जारी की। वहीं पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार 12वीं रात LoC के पार कई सेक्टरों में फायरिंग की। इसका भारतीय सेना ने जवाब दिया। इंडियन एयर फोर्स ने 7-15 मई तक राजस्थान के ऊपर बड़ी एक्सरसाइज की योजना बनाई है, जिसमें राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 एयरक्राफ्ट शामिल थे।
- 7 मई, 2025: भारतीय सेना ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय सेना ने 7 मई की अल सुबह करीब 2 बजे, भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी लॉन्च पैड को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। जिसके बाद 4 से 3 दिन तक भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चला। भारत के इस हमले में करीब 100 आतंकियों के मारे गए। 10 मई को डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान किया।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

