अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान से अपील की है कि वह उन आठ महिलाओं को रिहा करे, जिन्हें फांसी देने की तैयारी बताई जा रही है। ट्रंप ने यह अपील सार्वजनिक रूप से की है ताकि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का माहौल बेहतर हो सके। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप के बाद ईरान ने इन महिलाओं की सजा रोक दी है. लेकिन तेहरान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे “फॉल्स न्यूज” बताया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से आठ महिलाओं को रिहा करने की अपील की है, जिनकी फांसी की तैयारी बताई जा रही है।

ईरान में 8 महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी दिए जाने की खबर को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप के बाद ईरान ने इन महिलाओं की सजा रोक दी है. लेकिन तेहरान ने इसे फर्जी बताया.
ईरान में 8 महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके कहने पर सजा टाल दी गई,
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान ने उनके अनुरोध का सम्मान करते हुए 8 महिलाओं को फांसी देने का फैसला वापस ले लिया. उन्होंने यह भी दावा किया कि इनमें से चार महिलाओं को तुरंत रिहा किया जाएगा, जबकि बाकी चार को एक महीने की सजा दी जाएगी.
ईरान ने इस पूरे दावे को सिरे से खारिज कर दिया. ईरानी न्यायपालिका की न्यूज एजेंसी मिज़ान ने साफ कहा कि ऐसी कोई योजना थी ही नहीं, जिसे रोका गया हो. एजेंसी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूठी खबरों के जरिए अपनी छवि बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
एजेंसी के मुताबिक, कुछ महिलाओं को पहले ही रिहा किया जा चुका है और बाकी के खिलाफ मामले चल रहे हैं, लेकिन उन्हें फांसी की सजा नहीं दी जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर ईरान ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है. तेहरान का कहना है कि युद्ध के मैदान में कोई बड़ी सफलता नहीं मिलने के कारण ट्रंप अब झूठी उपलब्धियां गिनाने की कोशिश कर रहे हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद अब नई जानकारी सामने आई है कि जिन 8 महिलाओं की फांसी की बात कही जा रही थी, उनमें से सिर्फ एक बीता हेम्मती को ही मौत की सजा सुनाई गई थी. बताया जा रहा है कि वह जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल थीं.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप के दावे की तारीफ करते हुए इसे उनकी “कूटनीतिक सफलता” बताया. यह बयान ऐसे समय आया जब ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे पहले पाकिस्तान में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की अगुवाई में हुई बातचीत पहले ही दिन टूट गई थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

