सोनू वर्मा, नूंह। नूंह पुलिस ने साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । दोनों आरोपियों ने अपने-अपने अपराध स्वीकार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नूंह साइबर थाने में दर्ज एक एफआईआर के तहत पुलिस ने आसिफ पुत्र इस्माइल निवासी झारपुरी, थाना पिनगवां को गिरफ्तार किया है । आरोपी ने स्वीकार किया कि वह फेसबुक और व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के जरिए पुराने सिक्के और स्कूटी बेचने के नाम पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को झांसे में लेता था ।
आरोपी एडवांस पेमेंट फर्जी खातों में मंगवाकर ठगी करता था। जिसने बीते दो-तीन महीनों में यूपी और बिहार के लोगों से करीब 75 हजार रुपये की ठगी की है । पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन और फर्जी सिम बरामद की हैं। जबकि दूसरे मामलें में एक आरोपी सलीम पुत्र रत्तीखान निवासी चाहलका को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर रेपिडो बुकिंग के नाम पर लोगों से क्यूआर कोड के जरिए भुगतान ठगता था।

आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने खाते में साइबर ठगी की रकम मंगवाकर हिस्सा रखने के बाद बाकी रकम साथी को देता था। उसने करीब 20 हजार रुपये ठगी से कमाने की बात स्वीकार की है । आरोपी फर्जी सिम का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देता था। नूंह पुलिस का साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साइबर ठगी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा ।
नूंह पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन खरीद-बिक्री, क्यूआर कोड पेमेंट या एडवांस ट्रांजैक्शन करते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें।
- मुंबई में ‘पहलगाम’ जैसा हमला, हिंदू होने पर गार्ड्स को चाकू से गोदा! बोला- ‘कलमा पढ़कर सुनाओ…’
- पंजाब में सियासी भूचाल: AAP के 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद CM भगवंत मान एक्शन मोड में
- Husband Suicide: बेवफाई रास ना आई… पत्नी ने दिया धोखा, बॉयफ्रेंड के घर के सामने पति ने लगाई फांसी
- ‘सत्याग्रह’ को लेकर केजरीवाल-सिसोदिया का राजघाट दौरा, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
- मौत बनकर गिरी दीवार: एक महिला की मौत, तीन लोग लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

