शाहजहांपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पति-पत्नी और 2 बच्चों को ठोकर मार दी. घटना में चारों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘बाबा’ के बुलडोजर से बचना मुश्किल है! PWD की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, मछली मंडी से सपा कार्यालय तक अतिक्रमण ध्वस्त
बता दें कि घटना शाहजहांपुर-पलिया हाइवे पर भूड़ा मैनारी ओवरब्रिज के पास उस वक्त घटी, जब बाइक पति-पत्नी और 2 बच्चे शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औऱ हादसे की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- जिम, जुर्म और जानलेवा अंतः ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जीतू सैनी का एनकाउंटर, जन्मदिन पर खेला था मौत का खेल
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर पति-पत्नी और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान अरुण कुमार (40), पत्नी सीमा देवी (35), बेटी दीक्षा (8) और बेटे नैतिक (6) के रूप में हुई है. वहीं पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. जांच और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

