IPL 2026 में जहां एक ओर टीमों के बीच प्लेऑफ की दौड़ तेज हो गई है, वहीं दूसरी तरफ बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच व्यक्तिगत उपलब्धियों की जंग भी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस हर मैच के साथ बदलती नजर आ रही है।

ऑरेंज कैप की दौड़ में अभिषेक शर्मा सबसे आगे

अभिषेक शर्मा इस समय ऑरेंज कैप अपने नाम किए हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के इस युवा बल्लेबाज ने 9 मैचों में 425 रन बनाकर खुद को सबसे आगे रखा है। खास बात यह है कि उनका औसत 52.12 और स्ट्राइक रेट 209.36 का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है। उन्होंने अब तक 40 चौके और 31 छक्के जड़े हैं।

उनके ठीक पीछे उनके ही टीम के साथी हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्होंने 9 मुकाबलों में 414 रन बनाए हैं। क्लासेन के बल्ले से 32 चौके और 18 छक्के निकल चुके हैं।

इस सूची में तीसरे नंबर पर उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 400 रन पूरे कर लिए हैं। उनके नाम 34 चौके और 37 छक्के दर्ज हैं, जो उनकी विस्फोटक शैली को दिखाता है।

राहुल-कोहली भी रेस में कायम

टॉप-3 के बाद भी मुकाबला कम दिलचस्प नहीं है। केएल राहुल ने 8 मैचों में 358 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली 351 रन के साथ करीब ही बने हुए हैं। ऐसे में साफ है कि आने वाले मुकाबलों में एक बड़ी पारी किसी भी खिलाड़ी को सीधे टॉप पर पहुंचा सकती है।

ऑरेंज कैप – टॉप 5 प्लेयर्स

खिलाड़ीरनमैचऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
अभिषेक शर्मा425953.13209.35134031
हेनरिक क्लासेन414959.14157.41043218
वैभव सूर्यवंशी400944.44238.09123437
केएल राहुल 358851.14185.49123619
विराट कोहली351858.50162.50033714

पर्पल कैप में ईशान मलिंगा का दबदबा

गेंदबाजी में भी प्रतिस्पर्धा कम नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा ने 9 मैचों में 15 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। उनके पीछे भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज 14-14 विकेट लेकर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं प्रिंस यादव और कगिसो रबाडा 13-13 विकेट के साथ पीछे-पीछे हैं।

पर्पल कैप – टॉप 5 प्लेयर्स

खिलाड़ीविकेटमैचऔसतइकॉनमी4 विकेट
ईशान मलिंगा 15918.939.161
भुवनेश्वर कुमार14816.857.610
जोफ्रा आर्चर14919.508.270
अंशुल कंबोज14816.928.560
प्रिंस यादव13818.618.060

आगे और रोमांचक होगी जंग

सीजन अब अपने मध्य चरण में पहुंच चुका है और लगभग सभी टीमें 7 से 9 मैच खेल चुकी हैं। ऐसे में ऑरेंज और पर्पल कैप की यह रेस हर मैच के साथ बदल सकती है।

एक बड़ी पारी या एक शानदार स्पेल किसी भी खिलाड़ी को रातों-रात टॉप पर पहुंचा सकता है, जिससे यह मुकाबला और भी ज्यादा रोमांचक बनता जा रहा है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H