Delhi News: शालीमार बाग इलाके में पुलिस ने चोरी के मामले में शातिर महिला चोर सोना उर्फ सोनिया को एक हाई वोल्टेज ड्रामा रेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने घर को खतरनाक कुत्तों के जरिए ‘किले’ में तब्दील कर रखा था। पुलिस का कहना है कि जब वह आरोपी के घर पहुंची तो उसने अपने बचाव के लिए पिटबुल, अमेरिकन बुली जैसे खतरनाक कुत्तों को आगे कर दिया, ताकि पुलिस अंदर न आ सके।
पूरा मामला क्या है ?
पुलिस का दावा है कि बावजूद टीम ने जोखिम उठाते हुए घर में प्रवेश किया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसर के मुताबिक, 19 अप्रैल को शालीमार बाग थाने में विजय पाल गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मेड ने घर से सोने की जूलरी और कैश चोरी कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।
चोरी की जूलरी को गिरवी रखकर लेती थी लोन
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की जूलरी को अलग-अलग गोल्ड लोन में गिरवी रखकर लोन लेती थी। अब तक 15 गोल्ड लोन अकाउंट का पता चला है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है और बाकी जूलरी की बरामदगी के लिए अलग-अलग एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई जारी है। जांच में करीब 2 किलो गोल्ड की जूलरी अलग-अलग फाइनेंस कंपनी में होने का पता चला है।
आरोपी महिला के खिलाफ पहले से दर्ज है कई केस
छापेमारी के दौरान आरोपी रजाई के नीचे छिपी मिली, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बताने पर एक लाख कैश बरामद किया, अलग-अलग बैंकों में करीब 2 किलो सोने की जूलरी की पहचान का पता चला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी लूट और चोरी जैसे मामलों में शामिल रही है। उसके खिलाफ साल 2008 में भी मामला दर्ज हो चुका है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

