अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम कराने का बड़ा इनाम पाकिस्तान को मिला है। दरअसल, अमेरिका की ट्रंप सरकार ने ऐलान किया है कि वह पाकिस्तान में 2.4 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश एक अमेरिकी कंपनी सिक्योरिपोर्ट के जरिए किया जाएगा। इस निवेश प्रस्ताव के तहत सिक्योरिपोर्ट कंपनी पाकिस्तान के प्रमुख हवाई अड्डों पर उन्नत सुरक्षा, बायोमेट्रिक ई-गेट और यात्री स्क्रीनिंग सिस्टम लगाएगी। इससे पाकिस्तानी हवाई अड्डों की सुरक्षा मजबूत होगी और दुनिया का उनके प्रति विश्वास भी बढ़ेगा।
पाकिस्तानी एयरपोर्ट्स की सुरक्षा करेगा अमेरिका
अमेरिकी कंपनी के निवेश प्रस्ताव का उद्देश्य पाकिस्तानी हवाई अड्डों की सुरक्षा को बढ़ाना, सीमा पार से आने वाले खतरों का पता लगाना, और अडवांस पैसेंजर इन्फॉर्मेशन (API)पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (PNR) तकनीक का उपयोग करके उच्च जोखिम वाले यात्रियों की पहचान करना है। पाकिस्तान अभी तक पूरी दुनिया में सबसे खराब सुरक्षा हालात को लेकर बदनाम है। इस कारण विदेशी नागरिक, खासकर पश्चिमी देशों के, पाकिस्तान की यात्रा करने और उनके विमानों में सवार होने से बचते हैं।
बायोमेट्रिक ई-गेट और स्कैनिंग सिस्टम इनस्टॉल करेगा अमेरिका
पाकिस्तान के साथ डील फाइनल होने के बाद सिक्योरिपोर्ट कंपनी हवाई अड्डों पर बायोमेट्रिक ई-गेट और स्कैनिंग सिस्टम लगाएगी, जिससे एयरलाइंस और पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के बीच रियल-टाइम डेटा शेयर करना संभव हो सकेगा। इसके जरिए पाकिस्तान ऐसे यात्रियों को पकड़ सकेगा, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो या फिर वो अपराध में वांछित हों। हालांकि, पाकिस्तान में इसके गलत इस्तेमाल होने की भी संभावना है।
पाकिस्तानी कर्मचारियों को ट्रेनिंग देगा अमेरिका
पाकिस्तान में अमेरिका की वरिष्ठ राजनयिक वर्तमान में इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) और चार्ज डी’फेयर्स नताली ए बेकर ने पाकिस्तानी अधिकारियों से हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए इस सौदे पर विचार करने का आग्रह किया है। इस प्रस्ताव में 1,000 से अधिक पाकिस्तानी पेशेवरों को उन्नत सुरक्षा तकनीक में प्रशिक्षित करना भी शामिल है।
यात्रियों से लागत की होगी वसूली
जानकारी के अनुसार इस योजना में अमेरिकी कंपनी पूरा शुरुआती निवेश करेगी और 25 वर्षों की अवधि में यात्रियों पर लगाए जाने वाले सिक्योरिटी सरचार्ज के जरिए से अपनी लागत वसूल करेगी। रिपोर्टों के अनुसार, सभी बायोमेट्रिक और यात्रा डेटा का पूर्ण स्वामित्व और नियंत्रण पाकिस्तान के पास ही रहेगा। हालांकि, पाकिस्तान अमेरिका के इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है और इस पर फैसला बाद में लेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

