लखनऊ। शुक्रवार को यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने किए कामना की।
ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बताया जा रहा है कि सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है।
READ MORE: UP Weather Today: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश की संभावना
बताया जा रहा है कि अजय राय पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षकों और डॉक्टरों के सम्मेलन में भाग लिया था। इसी दौरान उन्हें बेचैनी और दर्द की शिकायत होने लगी। कार्यक्रम जैसे ही समाप्त हुई उनकी हालत और बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 2 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए गैस सिलेंडर के दाम को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने 1 मई की सुबह ही जनता को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹993 की बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है!
लखनऊ में अब सिलेंडर ₹3,195.50 का मिलेगा। जब होटल, रेस्टोरेंट और शादी-ब्याह सब महंगे होंगे, तो इसका सीधा बोझ आम आदमी की जेब पर ही पड़ेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

