Bengal Results 2026. पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है. बीजेपी 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है. लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं. कांग्रेस शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है. वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं. चुनाव आयोग के परिणामों में भी भाजपा डबल सेंचुरी पूरा करने से सिर्फ 5 सीटों से दूर है. जबकि टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है. इधर परिणामों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधा है.
मौर्य ने एक्स पर लिखा है कि ‘सपा बहादुर अखिलेश यादव को अब जनता सुनने को तैयार नहीं है. उनके तमिलनाडु वाले ‘भैया’ एम. के. स्टालिन और बंगाल की ‘दीदी’ ममता बनर्जी को भी जनता ने हाशिए पर धकेल दिया है. उनके ‘भैया’ राहुल गांधी का हाल पहले ही सब देख चुके हैं, और हाल ही में बिहार में तेजस्वी यादव भी ‘चारों खाने चित्त’ हो चुके हैं. अब सपा बहादुर को 2027 में उत्तर प्रदेश में ‘सत्ता के सपने’ देखना छोड़ देना चाहिए. सच यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में सपा बहादुर के हिस्से अब केवल ‘अंतहीन इंतजार’ ही लिखा है.’
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों के चुनाव परिणाम और यूपी का बदलता मौसम, चरम पर सियासी तापमान
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस को इस बार कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) कई सीटों पर बढ़त के साथ अपनी स्थिति मजबूत करती नजर आ रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यही रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

