लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा पर निशाना साधा है. केशव मौर्य ने कहा, अपनी ‘लठैतवादी विचारधारा’ पर अमल करते हुए समाजवादी पार्टी ने सालों तक कई चुनावों में बूथों पर कब्जा करके चुनावों को प्रभावित किया. ‘बूथ कब्जा’ और ‘भय’ की राजनीति करने वाले आज लोकतंत्र की दुहाई देकर चुनाव आयोग पर हमला कर अपनी ‘राजनीतिक हताशा’ छिपाने की नापाक कोशिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- भाजपा वोट की लूट करके…BJP पर अखिलेश यादव का हमला, चुनावी प्रकिया को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए किया बड़ा दावा
आगे केशव मौर्य कहा, सच्चाई यह है कि भाजपा मज़बूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनता का भरोसा जीतकर लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनाव जीतती है. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा को लगातार विजय मिल रही है.
इसे भी पढ़ें- अब भाजपाई दस नंबरियों की बारी है कि… अखिलेश यादव ने बंगाल नतीजों पर भाजपा पर घेरा, चुनौती के साथ दे डाली चेतावनी
उन्होंने कहा, सुशासन, सुरक्षा और विकास आज भाजपा सरकारों की ‘स्थायी पहचान’ बन चुकी है. यूपी की जनता जानती है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को ‘भय, भ्रष्टाचार और परिवारवाद’ से निकालकर विकास की राह पर आगे बढ़ाया है. इसलिए 2027 में भी समाजवादी पार्टी की करारी शिकस्त तय है. जनता एक बार फिर विकास व सुशासन के पक्ष में अपना जनादेश देगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

