अशोक कुमार जायसवाल, वाराणसी. पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्रवार को काशी पहुंचे. उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया. मंदिर पहुंचने पर समर्थकों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ उनका जोरदार स्वागत किया.
रवि किशन ने विधि-विधान से बाबा का जलाभिषेक और पूजन किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर विपक्ष पर निशाना साधा.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश ने ममता बनर्जी से की मुलाकात, राजभर ने बोला हमला, कहा- वे वहां ढांढस बंधाने गए थे कि आप तो सिर्फ एक बार हारी हैं, हम दो बार हारे हैं

उन्होंने कहा कि देश की जनता अब विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है. पश्चिम बंगाल की जनता ने भी बदलाव के पक्ष में मतदान कर यह स्पष्ट कर दिया है कि तुष्टिकरण और भय की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता भाजपा की नीतियों पर लगातार भरोसा जता रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘प्रिय देशवासियों… अब बात देश बचाने की है’, अखिलेश यादव ने जनता से की अपील, भाजपा हमला बोलते हुए पूछे तीखे सवाल

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए रवि किशन ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां केवल लोगों को बांटने और भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई स्पष्ट नीति है और न ही विकास का कोई विजन चुनाव परिणामों के जरिए जनता ने ऐसे दलों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार जनहित और विकास के मुद्दों पर लगा.