अलीगढ़. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां कैंटर और टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. उसके बाद कैंटर यात्रियों से भरी बस से जा टकराया. घटना में कैंटर चालक की मौत हो गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. घटना में कुल 6 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर सियासत, अखिलेश ने उठाए सवाल, केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा- उन्हें अच्छे तरीके से इलाज की आवश्यकता

बता दें कि घटना गभाना के हाइवे स्थित चूहरपुर के पास उस वक्त घटी, जब एक कैंटर बरदाना लादकर कहीं जा रहा था. इस दौरान हाइवे पर एक टैंकर आगे चल रहा था. जैसे ही कैंटर मुड़ा वैसे ही टैंकर भी मुड़ गया, जिससे अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि यात्रियों से भरी एक बस भी हादसे का शिकार हो गई. बस कैंटर से टकराते हुए खेत में जा घुसी.

इसे भी पढ़ें- राहुल-अखिलेश ने झूठा ढिंढोरा पीटकर… केशव मौर्य ने सपा और कांग्रेस नेता पर बोला हमला, संविधान और आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात

हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया. वहीं कैंटर चालक मुस्तकीम (51) की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया. 6 घायलों का इलाज जारी है. जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.