मनोज यादव, कोरबा। शहर बुधवारी बाईपास मार्ग स्थित डिज्नीलैंड मेले में मारपीट का मामला सामने आया है। मेले में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, झूले में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद डिज्नीलैंड के कर्मचारियों ने पति-पत्नी और उनके एक साथी के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवकों को पीटते नजर आ रहे हैं, जिससे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि डिज्नीलैंड के मैनेजर समसुद्दीन खान, आकाश झूला के संचालक राहुल कुमार पासवान और कर्मचारी आनंद कुमार पासवान के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा कि पूरा विवाद झूले में झूलने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

narayana

पहले भी विवादों में रहा है डिज्नीलैंड मेला

गौरतलब है कि डिज्नीलैंड मेला पहले भी विवादों और हादसों को लेकर सुर्खियों में रहा है। कुछ वर्ष पहले इसी मेले में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था, जिसकी जांच रिपोर्ट अब तक लंबित बताई जा रही है। वहीं एक अन्य घटना में झूला गिरने से कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद मेले में सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक निगरानी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा प्रशासन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से केवल खानापूर्ति की कार्रवाई की जाती रही है। मेले में “मौत का कुआं” जैसे खतरनाक खेल और स्टंट भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, जबकि सुरक्षा मानकों को लेकर कोई स्पष्ट व्यवस्था नजर नहीं आ रही। इसके अलावा मेले में बिक रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और मानकों को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

देखें वायरल वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें