Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 4 नवंबर 2026 को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……………..

सीएम सम्राट पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर ( हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं है, कोई अपराधी नहीं है।) प्रशांत किशोर ने कहा कि, , अगर बिहार में सातवां फेल व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा तो वह अपराध को अपराध नहीं, बल्कि क्राइम बताने जैसी नई परिभाषा ही देगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिसे खुद शिक्षा का पर्याप्त ज्ञान नहीं है, उससे बिहार के बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर कितनी उम्मीद की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर………………

किशनगंज में मिट्टी के नीचे दबकर 3 बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से उसमें दबकर 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चियां घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लाने के लिए गईं थी। घटना दिघलबैंक प्रखंड की हरुवाडांगा पंचायत स्थित सुल्तानगंज गांव की है। एक साथ तीन बच्चियों के मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक तीनों बच्चियां आपस में चचेरी बहनें थीं। मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार की दोपहर वे घर के पास ही मिट्टी खोदने गई थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी की टीला भरभराकर उनके उपर ही गिर गया, जिससे वह मिट्टी के नीचे दब गईं। पढ़ें पूरी खबर…………………

तेजस्वी यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को दी चेतावनी

NTR स्टेडियम में आयोजित ‘सदर’ उत्सव में हिस्सा लेने हैदराबाद पहुंचे तेजस्वी यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश का चुनाव आया है, तो एक ‘शास्त्री’ सामने आए हैं, एक ‘ठगेश्वर शास्त्री’ (धीरेंद्र शास्त्री) आए हुए हैं। RSS के लोग, BJP के लोग इंसानों को बांट रहे हैं, और अब पीएम मोदी के इशारे पर ‘ठगेश्वर शास्त्री’ भगवानों को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने हमारे भगवान कृष्ण के बारे में बहुत ही अशोभनीय बातें कही हैं। अगर ऐसे लोग हैदराबाद या तेलंगाना आएं, तो यादव समाज के लोग उनका अच्छे से स्वागत करिएगा और बिहार में हम भी अच्छे से स्वागत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…….

राहुल गांधी के पास है थेथरोलॉजी की डिग्री- दिलीप जायसवाल

पूर्णिया में आज बुधवार (4, नवंबर) को भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल और अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, बिहार के अंदर जब उन्होंने (राहुल गांधी) एसआईआर के खिलाफ यात्रा निकाली, उन्होंने तेजस्वी यादव को भी साथ लिया था, तो उसी समय उनका टायर पंचर हो गया था। उसके बाद भी वह सुधरने वाले हैं नहीं, थेथरोलॉजी की डिग्री लिए हुए हैं और फिर से जो है वही वोट चोरी और वही एसआईआर की बात वह कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर……………

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया ‘चिरकुट’

वहीं, राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को दी गई डिबेट की चुनौती पर भी गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। सिंह ने कहा कि, वो किसे बेवकूफ बनाते हैं? भारत के लोग मूर्ख हैं? वो नेता प्रतिपक्ष हैं, पहले उस पद से इस्तीफा दे दें और फिर सड़क छाप बनें। मैं कहता हूं कि देश के गृह मंत्री ने आपको (राहुल गांधी) चुनौती दी और आपने कहा कि एक तरफ मैं रहूं और एक तरफ मोदी रहें….तो आप एक तारीख तय करें, अमित शाह की चुनौती तय करें और विशेष सत्र बुलाया जाए। एक तरफ विपक्ष बैठता है और एक तरफ प्रधानमंत्री और सत्ता पक्ष बैठता है। ये है संवैधानिक व्यवस्था और आप खुद चिरकुट (मूर्ख) हैं, तो क्या पूरे देश को चिरकुट समझते हैं? ये देश में भ्रम फैलाकर गृह युद्ध करवाना चाहते हैं कि जिसकी पोल खुल गई है। पढ़ें पूरी खबर…………

सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइपास पर ‘खाना खजाना’ होटल के समीप मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस भीषण दुर्घटना में पुलिस वैन चला रहे होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस महकमे और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक जवान की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी रवींद्र राय के पुत्र विकेश कुमार राय उर्फ गोवर्धन राय के रूप में की गई है। वह वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे और अपनी ड्यूटी के तहत वाहन संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर……………….

बाइक हादसे में दो सगे भाई समेत तीन की मौत

जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक ही बाइक पर सवार पांच दोस्त हादसे का शिकार हो गए। इस भीषण दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। त्योहार की खुशियों के बीच घटी इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
​मृतक गौतम के भतीजे गुड्डू ने बताया कि रात में सभी लड़के घर के पास पटाखे जला रहे थे और रात करीब 10 बजे अचानक बाइक लेकर बाहर घूमने निकल गए। महज आधे घंटे बाद ही परिवार को इस दुखद हादसे की सूचना मिली। पढ़ें पूरी खबर……………..

बांका में जंगल से बरामद हुआ मानव कंकाल

बांका पुलिस ने कुसुमघट जंगल से एक मानव कंकाल बरामद किया है। मृतक की पहचान दिग्घीबारी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय दीनदयाल यादव के रूप में हुई है, जो पिछले करीब डेढ़ महीने से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे। कंकाल के पास से मिले दस्तावेजों और मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त हो सकी है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिग्घीबारी गांव निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र दीनदयाल यादव बीते 16 सितंबर से अपने घर से लापता हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर…………………