दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत स्थित वेडेला टाउनशिप में शनिवार रात एक भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है. बार में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हुए हैं. मृतकों में 13 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. AK-47 राइफल और पिस्तौल से हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की.
घटना दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप की है. गोलीबारी से पहले लोग पार्टी कर रहे थे.
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के अनुसार, यह वारदात रात करीब 9:30 बजे एक स्थानीय बार में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. मेडिकल टीमों ने घटनास्थल की जांच के बाद 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में 13 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं.
गोलीबारी में घायल हुए 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) के मुताबिक, यह गोलीबारी शनिवार रात करीब 9:30 बजे गौतेंग प्रांत के वेडेला टाउनशिप में स्थित एक बार में हुई. पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है. वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार हमलावरों के पास AK-47 राइफल और पिस्तौल थीं. उन्होंने बार में मौजूद लोगों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की.
हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोलीबारी के पीछे क्या मकसद था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक भारी तबाही मच चुकी थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


