अमेरिका अपने 250वें स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक जश्न मना रहा है. हालांकि अमेरिका के पूर्वी तट पर भीषण गर्मी की वजह से कई राज्यों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम रद्द करने पड़े हैं. 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे हीट इंडेक्स के कारण कई परेड और सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं. फिर भी कैपिटल फोर्थ कॉन्सर्ट तय समय पर होगा, बस सुरक्षा के लिए समय में बदलाव किया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप साउथ डकोटा जाकर भाषण देने वाले हैं.

 प्रशासन ने लोगों से घर से कम निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है. नेशनल मॉल पर लगा ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर शुक्रवार को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया.

अमेरिका इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. अमेरिका में खतरनाक हीटवेव ने 250वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न पर असर डाल दिया है. अमेरिका के पूर्वी तट पर भीषण गर्मी के कारण वॉशिंगटन डीसी में ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और कई जगह स्वतंत्रता दिवस की परेड रद्द हुई.

फेयर आयोजित करने वाली संस्था फ्रीडम 250 ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि उनके लिए मेहमानों, कर्मचारियों और कलाकारों की सुरक्षा सबसे जरूरी है, इसलिए फेयर को शाम पांच बजे तक बंद रखा गया. देश के कुछ हिस्सों में प्रचंड गर्मी के चलते वर्जीनिया के लीसबर्ग और मैरीलैंड के लॉरेल तथा टकोमा पार्क में स्वतंत्रता दिवस की परेड रद्द कर दी गई हैं.

 भीषण गर्मी के वावजूद सैल्यूट टू अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन, सैन्य प्रदर्शन और भव्य आतिशबाजी तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे.

250वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्यापर देशवासियों को संदेश देते ट्रम्प ने अमेरिका के इतिहास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर जमकर चर्चा की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साउथ डकोटा के माउंट रशमोर में भाषण देंगे और आतिशबाजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शनिवार शाम वह वॉशिंगटन के नेशनल मॉल में भी भाषण देंगे, जहां बड़े स्तर पर आतिशबाजी की जाएगी. 

वहीं, न्यूयॉर्क सिटी में गुरुवार को हीट इंडेक्स करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके बाद मेयर जोहरान ममदानी ने लोगों से बिजली बचाने की अपील की. भीषण गर्मी के कारण एमट्रेक ने भी उत्तर पूर्वी इलाके में कुछ ट्रेनें रद्द कर दी हैं, क्योंकि गर्मी से पटरियां प्रभावित हो सकती हैं. पुलिस ने लोगों से पानी की बोतलें साथ लाने की अपील की है. इस कॉन्सर्ट में पैटी लाबेल, एलन जैक्सन, शिकागो और कूल एंड द गैंग जैसे कलाकार परफॉर्म करेंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m