Bihar Today Weather: बिहार के मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज 22 जुलाई बुधवार के लिए राज्य के 4 जिलों में भारी बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान से आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कैमूर ,गया, नवादा और रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और बक्सर समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। बारिश के दौरान निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव जैसी समस्या उतपन्न हो सकती है, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट किया गया है। विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के दौरान इसी प्रकार का मौसम बना रह सकता है।

पटना समेत दक्षिण बिहार में आंधी

इसके अलावा मौसम विभाग ने पटना समेत सीमांचल और दक्षिण बिहार समेत अंग क्षेत्र के जिलों में तेज हवा चलने के साथ ठनका गिरने की संभावना जाहिर की है। ऐसे में मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। खेत में काम करने वाले किसानों को खासकर ऐसे समय में विशेष तौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले

एक तरफ प्रदेश भर में हो रही अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यदि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही बारिश होती रही तो यह धान की खेती के लिए बेहद ही फायदेमंद हो सकती है। हालांकि ठीक इसके दूसरे तरफ कई लोगों के लिए मौसम में हुआ यह बदलाव काल साबित हुआ है। बीते दो दिनों में बारिश के दौरान आसमान से आकाशीय बिजली गिरने और उसकी चपेट में आने के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: मानसून सत्र का तीसरा दिन, राजद और कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस