Bihar Top News Today 13th July 2026: बिहार (BIHAR) में आज 13 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

15 उम्मीदवारों के बीच होगी बांकीपुर की जंग!

बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन का आज (13, जुलाई 2026) आखिरी दिन था। आज अंतिम दिन बीजेपी के नीरज सिन्हा समेत कुल 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जिनमें जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, जजद की प्रत्याशी वीणा मानवी और प्रीति किन्नर ने भी नामांकन भरा है। इससे पहले शनिवार तक राजद की रेखा गुप्ता समेत कुल 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा था। नामांकन भरने का समय अब समाप्त हो चुका है। ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए मैदान में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके बीच मुकाबला होना है। पढ़ें पूरी खबर……….

अननंत सिंह और गुंजन सिंह को मिली बेल

गोपालगंज सिविल कोर्ट में सोमवार को उस वक्त भारी चहल-पहल और गहमागहमी देखने को मिली जब मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह ने आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद मामले की नियमित सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष (सरकारी वकील) की ओर से दलीलें पेश की गईं। दोनों पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुनने और मामले के तथ्यों का अवलोकन करने के बाद, माननीय न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए विधायक अनंत सिंह और अभिनेता गुंजन सिंह को जमानत (बेल) प्रदान कर दी। पढ़ें पूरी खबर…………

तेजस्वी का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त करार देते हुए नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने राज्य में हत्या, बलात्कार, अपहरण, लूट और चोरी जैसी वारदातों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज बिहार का कोई भी कोना सुरक्षित नहीं है। अपराधी सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं लेकिन सरकार अपनी विफलता को स्वीकार करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है। पढ़ें पूरी खबर…………..

पटना कोचिंग विवाद में खान सर को मिली जमानत

पटना सिविल कोर्ट ने बहुचर्चित कोचिंग विवाद मामले में अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके तीन सहयोगियों को जमानत दे दी है। इसके साथ ही फायरिंग के आरोप में जेल में बंद उनके दोनों बॉडीगार्ड्स प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह की जमानत याचिका भी कोर्ट ने मंजूर कर ली है। इस फैसले के बाद खान सर की कानूनी मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर आ रही हैं। खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार ने फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि कोर्ट ने कुल 6 लोगों की जमानत याचिका को मंजूरी दी है। पढ़ें पूरी खबर………….

बिहार में एयर-हेली टूरिज्म सेवा की शुरुआत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सोमवार (13, जुलाई) को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, बिहार अब केवल इतिहास और आस्था की भूमि नहीं, बल्कि आधुनिक पर्यटन का एक सशक्त केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार को पर्यटन के विश्व मानचित्र पर स्थापित करना है। पढ़ें पूरी खबर………

राजद नेता को मारी गोली

बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रविवार की रात बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के सिंधिया चौक के पास बेखौफ बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य मो. सिकंदर अली (43) को गोली मार दी। इस हमले में सिकंदर अली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मो. सिकंदर अली रविवार रात अपने घर से बरौनी बाजार की ओर निकले थे। वे सिंघिया चौक के समीप पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर………..

वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव

बांकीपुर उपचुनाव के लिए जजद की उम्मीदवार वीणा मानवी को आज नामांकन के बाद पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर अब पार्टी प्रमुख तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि, हमारी उम्मीदवार वीणा मानवी जीतने वाली हैं। इसलिए हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है, लेकिन उनको बेल मिल गई है। पूरी बिहार की जनता यह देख रही है। पढ़ें पूरी खबर…………..