Bihar Top News Today 14 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 14 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….

विधायक के भाई से लूट

बिहार की राजधानी के पॉश इलाके में अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब जनप्रतिनिधियों के परिजन भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार के साथ घटित हुआ है। सुबह के उजाले में बाइक सवार दो बदमाशों ने रोहित के गले से करीब 3 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली और पलक झपकते ही फरार हो गए। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती के दावों की पोल खोल कर रख दी है। पढ़ें पूरी खबर…………

सम्राट सरकार के 7 बड़े फैसले

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज से ठीक एक माह पहले 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बने एक महीने पूरा हो चुका है। अपने एक महीने के कार्यकाल में सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के ‘न्याय के साथ विकास’ की संकल्पना के साथ ‘समृद्ध बिहार’ बनाने की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसमें भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की साफ झलकती हुई दिखाई देती है। पढ़ें पूरी खबर……………….

तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला

पटना में कल गुरुवार की शाम ब्लैक आउट के दौरा अपराधियों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर करारा हमला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार में अधिकृत तौर पर सरकार अपराधियों की सहयोगी बन चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, सरकार ने ब्लैकआउट किया और पटना में इस ब्लैकआउट को सुनहरे अवसर में परिवर्तित करते हुए अपराधियों ने एक व्यापारी को गोली मार दी। ब्लैक आउट के पांच मिनट बाद हुए इस अपराधिक कृत्य से कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। पढ़ें पूरी खबर……….

इशान किशन बने बिहार के खेल आइकन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और बिहार की शान इशान किशन को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने इशान किशन को राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इशान किशन की सराहना करते हुए कहा कि इशान ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है, बल्कि पूरी दुनिया में बिहार का मान बढ़ाया है। पढ़ें पूरी खबर…………….

संजीव चौरसिया बने बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक

सम्राट सरकार ने बिहार विधानसभा में संगठनात्मक मजबूती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सीएम सम्राट चौधरी ने विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक, सचेतक और उप नेता के पदों पर नियुक्तियां की है। बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया को मुख्य सचेतक और जदूय विधायक मंजीत सिंह को उप सचेतक बनाया गया है। इसके अलावा कई सचेतक भी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन नियुक्तियों को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सभापति को आधिकारिक पत्र भेजा है। पढ़ें पूरी खबर………….

अनंत सिंह को बड़ा झटका

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और प्रदर्शन करने के वायरल वीडियो के मामले में दर्ज प्राथमिकी (FIR) पर शुक्रवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला जज राजेंद्र पांडेय की अदालत ने अनंत सिंह को किसी भी तरह की अंतरिम राहत देने से साफ इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज करते हुए पुलिस से मामले की विस्तृत ‘केस डायरी’ तलब की है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी। पढ़ें पूरी खबर………

रिटायर्ड जवान से 32 लाख की ठगी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से विश्वासघात की एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने सेना के बीच आपसी भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां अहियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक रिटायर्ड आर्मी जेसीओ (JCO) मुकेश कुमार सिंह के साथ उनके ही एक पूर्व साथी ने ₹32 लाख की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। आरोपी ने ‘सेना की वर्दी’ की कसम खाकर पीड़ित का भरोसा जीता और फिर उन्हें निवेश के जाल में फंसाकर जीवन भर की जमापूंजी हड़प ली। पढ़ें पूरी खबर……….

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

मोतिहारी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रक्सौल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर……………

काफिला छोड़ सड़क पर पैदल निकले सीएम सम्राट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वीआईपी कल्चर’ को खत्म करने और सादगी अपनाने के आह्वान का असर अब पूरे देश में दिखने लगा है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक अनूठी पहल पेश की है। आज पटना की सड़कों पर लोग तब हैरान रह गए जब उन्होंने सूबे के मुखिया को बिना किसी भारी सुरक्षा घेरे और गाड़ियों के काफिले के, एक आम नागरिक की तरह पैदल चलते देखा। पढ़ें पूरी खबर…………..

2 IPS समेत 61 DSP का तबादला

बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक साथ दो IPS समेत 61 DSP का तबादला हुआ है। गृह विभाग की ओर से शुक्रवार शाम जारी अधिसूचना के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। जारी सूची के अनुसार नुरुल हक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) निरीक्षण, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पंकज कुमार को विशेष निगरानी इकाई (SVU) का एसपी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…………