Bihar Top News Today : बिहार (BIHAR) में आज 16 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….

शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित जिलों का लिया जायजा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज बुधवार 16 सितंबर को केंद्र की एक टीम बिहार पहुंची। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सीएम सम्राट चौधरी के साथ वैशाली, मुंगेर और भागलपुर जिले में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हवाई, नाव और ट्रैक्टर के जरिए सर्वेक्षण कर हालातों का जायजा लिया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से बातचीत भी की और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। साथ ही केंद्री की ओर से हर संभव मदद का आश्वसान दिया। गौरतलब है कि बिहार में गंगा, कोसी और गंडक समेत कई नदियों के उफान के बीच बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर……..

बेतिया में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या

बिहार के बेतिया से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 55 साल की एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद महिला की दो अंगुलियां भी काट ली गई। घटना के पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला कालीबाग थाना क्षेत्र के हरिहरनगर पक्की फुलवारी नोनियार इलाके की है। मृतक बुजुर्ग महिला की बेटी ने घर की बहुओं पर अपनी मां की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। बेटी के मुताबिक उनकी भाभियों ने रात में ही उनकी मां बच्ची देवी की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद उनके शव को कंबल में छिपा दिया। पढ़ें पूरी खबर………………

भाई वीरेंद्र ने नीतीश को दिया सरकार बनाने का प्रस्ताव

जदयू द्वारा UCC का विरोध करने पर मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पूर्व सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने और सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि, मेरा बयान स्पष्ट है। वो राजनीति में समाजवादी पृष्ठभूमि के रहे हैं। यहां भाजपा के पैर जमाने का काम उन्होंने ही किया है। अगर वो ऐसा पाप नहीं करते तो शायद यहां भाजपा नहीं पनपती। मैंने इसलिए कहा कि अब इस पाप को धोने का समय आ गया है। अब UCC का मामला आया है और आप भी स्पष्ट हैं कि ये बिहार में लागू नहीं होगा। आप इस मुद्दे पर भाजपा से अलग होइए और महागठबंधन में आइए। हम मिलकर सरकार बनाते हैं और भाजपा को भगाते हैं। पढ़ें पूरी खबर…………

पटना और पूर्णिया में SVU की छापेमारी

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की विशेष टीमों द्वारा राज्य के दो प्रमुख शहरों पटना और पूर्णिया में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सत्येंद्र कुमार चौधरी की चल-अचल संपत्ति और उससे जुड़े दस्तावेजों को खंगालना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना के पॉश इलाके शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सी-11, कृषि नगर, शेखपुरा स्थित उनके आवास पर निगरानी की टीम गहन छानबीन कर रही है। यहां एक भव्य जी प्लस थ्री (G+3) बिल्डिंग स्ट्रक्चर बना हुआ है, जिसकी हर एक मंजिल और कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर……………….

पप्पू यादव का WhatsApp अकाउंट हुआ बंद

​बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने हाल ही में दावा किया है कि उनका WhatsApp अकाउंट बंद कर दिया गया है। पिछले दो हफ्तों से वे लगातार बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सक्रिय रहकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। अचानक अकाउंट बंद होने पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए कड़ा विरोध जताया है और सरकार व मेटा से जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर………….

नालंदा में 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार

नालंदा पुलिस ने जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कतरीसराय थाना क्षेत्र के ताराबिगहा गांव से 7 साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले 19 मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड, एक टैब, एक सिम कार्ड, पांच बैंक पासबुक, दो चेकबुक और 2 लाख 28 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से 3 सगे भाई हैं। पढ़ें पूरी खबर………….

पूर्णिया में जीवित बेटी का किया अंतिम संस्कार!

पूर्णिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। केनगर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती द्वारा अपनी पसंद के लड़के से कोर्ट मैरिज करने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी जिंदा अर्थी निकालकर ‘अंतिम संस्कार’ कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…………