Bihar Top News Today 1st July 2026: बिहार (BIHAR) में आज 1 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………
बिहार विधान परिषद में 10 नए चेहरों की एंट्री!
बिहार विधान परिषद में आज बुधवार को एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत नवनिर्वाचित सभी 10 MLC सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई एंव शुभकामनाएं दी है। पढ़ें पूरी खबर………….
सम्राट कैबिनेट बैठक में 29 एजेंडों पर लगी मुहर
आज बुधवार (1, जुलाई) को हुई सम्राट सरकार की कैबिनेट बैठक समाप्त हो चुकी है। सम्राट कैबिनेट की इस बैठक (Samrat Cabinet Meeting) में शिक्षा, पर्यटन, परिवहन और धार्मिक विकास से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में सीएम सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। पढ़ें पूरी खबर………….
नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की मांग
जदयू के विधायक ने बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की मांग की है। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए जदयू विधायक पंकज मिश्रा ने कहा कि, नीतीश कुमार 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उससे पहले वह केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं, ऐसे में उनके अनुभव का लाभ लिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि बिहार के लोग भी नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनते देखना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…………..
राजद के 30वें स्थापना दिवस पर तेजस्वी ने भरी हुंकार
राजद के 30वें स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव ने हुंकार भरते हुए अपने संबोधन में पार्टी नेताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सत्तापक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि, किस तरह से सत्ता में ये लोग आए हैं, यह बात सभी लोग जानते हैं। दो करोड़ जनता ने राष्ट्रीय जनता दल का साथ दिया है और उनके लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, आप समझ लीजिए कि जब तक तेजस्वी यादव जिंदा है, तब तक आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी से हमारी लड़ाई जारी रहेगी। कहीं भी किसी भी हालत में कंप्रोमाइज नहीं करेंगे। पढ़ें पूरी खबर……………….
लड़े हैं और लड़ते रहेंगे- लालू यादव
राजद के 30वें स्थापना दिवस पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि राजद का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है। लालू ने जोश भरते हुए कहा हम लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करें। पढ़ें पूरी खबर…………..
बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
बिहार के कैमूर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बकरी बांधने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के बरकट्टा टोला की है। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…………..
बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या
बिहार के मधेपुरा जिले से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है, जहां आज बुधवार की सुबह एक बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक छोटे भाई की 8 जुलाई को शादी थी और परिवार इसकी तैयारियों में जुटा हुआ था। पूरा मामला जिले के आलमनगर नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 की है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पढ़ें पूरी खबर……………..
22 हजार घूस लेते हुए प्रधान सहायक गिरफ्तार
जिले के हिलसा अनुमंडल कार्यालय से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। निगरानी विभाग की टीम ने विधि शाखा के प्रधान सहायक और उनके कथित प्राइवेट मुंशी को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया। शिकायत के अनुसार, मामले में उनके पक्ष में फैसला करवाने के लिए विधि शाखा के प्रधान सहायक नीलम चौधरी ने रिश्वत की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर………..

