Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 20 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……….
प्रशांत का सीएम सम्राट पर तीखा हमला
जनसुराज के सरंक्षक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से सीएम सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान पीके शराबबंदी से जुड़े सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि, जो खुद 7वीं फेल है, अपराधी है, किसी तरह कुर्सी पर पहुंचा है, उससे आप बेहतरी की उम्मीद कर रहे हैं, तो दोष सम्राट चौधरी का नहीं, हमारा-आपका है। गौरतलब है कि विधायक बनने के बाद से प्रशांत लगाता सीएम सम्राट पर हमलावर हैं। पढ़ें पूरी खबर………….
पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती के अवसर पर 21 सितंबर को बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 5,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रवींद्र कुमार पासवान ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री बिहार के पहले दलित मुख्यमंत्री और देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक थे। उन्होंने केंद्र सरकार से उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर……………
राहुल से नहीं होगा देश का भला- संजय जायसवाल
DUSU छात्र संघ चुनाव में AVBP के चुनाव जीतने और NSUI का सूपड़ा साफ होने पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। बलभद्र पूजा में शामिल होने के लिए मोतिहारी पहुंचे बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी 100 बार चुनाव हारकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिए हैं और अब अफवाह फैला कर कुछ लोगो को बरगलाने का काम कर रहे है। उनसे देश का भला नहीं होने वाला है। वे केवल बकवास करना जानते हैं। अगर देश का भला होगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा। पढ़ें पूरी खबर…………….
वाल्मीकि नगर में 60 करोड़ से बनेगा भव्य लव-कुश पार्क
सीएम सम्राट चौधरी ने आज रविवार (18, सितंबर) को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में आयोजित विकसित बिहार नींव से निर्माण तक लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रोग्रेसिव बुद्धिजीवी महामंथन सह एसोसिएशन, बिहार द्वारा आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, वाल्मीकि नगर में लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से भव्य लव-कुश पार्क के निर्माण की पहल की गई है। पढ़ें पूरी खबर…………..
लापता युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
बिहार के बाढ़ अनुमंडल से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां आज रविवार की सुबह मरांची थाना क्षेत्र में 18 सितंबर से लापता शख्स का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान रामप्रवेश सिंह के रूप में हुई है। उनका शव भगत टोला के पास से बरामद हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है कि रामप्रेवश सिंह को शराब पिलाने के बाद पीट-पीटकर उनकी हत्या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामप्रेवश सिंह 18 सितंबर की रात मवेशी की खरीद-बिक्री के लिए अपने घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। पढ़ें पूरी खबर…………..
3 जिलों से होकर गुजरेगी बाइक रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और राजनीति जीवन में 25 साल की उनकी सेवा पूरी होने पर भाजपा पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चला रही है। इस मौके पर पीएम मोदी के जन्म नगर वडनगर (गुजरात) से लेकर उनके कर्म नगर वाराणसी तक बाइक रैली निकाली जा रही है। आगामी 6 अक्टूबर को यह बाइक रैली बिहार के 3 (औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर) जिलों से होकर गुजरेगी। बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को इस अभियान की प्रभारी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…………
मगध मेडिकल कॉलेज में बदल दिया बुजुर्ग का शव
गयाजी शहर स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले बुजुर्ग बीगन दास का शव अस्पताल कर्मियों की बड़ी भूल के कारण बदल गया। परिजनों का आरोप है कि उनके बुजुर्ग के शव को लावारिस समझकर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया, जबकि उन्हें किसी दूसरे अज्ञात व्यक्ति का शव सौंप दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…………
जन सुराज ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए अपनी पार्टी की ओर से शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी शिक्षा और शिक्षकों के मुद्दों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और बचे हुए अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…………



