Bihar Top News Today 23 June 2026: बिहार (BIHAR) में आज 23 जून को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल मृतक भरत तिवारी की मां आशा देवी की शिकायत पर एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आशा देवी ने शाहपुर थाने मेंजगदीशपुर एसडीपीओ, शाहपुर थानाध्यक्ष समेत एनकाउंटर में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर………….
बेऊर जेल के अधीक्षक हुए निलंबित
बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय आदर्श कारा, बेऊर के अधीक्षक नीरज कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नीरज झा पर जेल में भ्रष्ट्राचार का संगठित गिरोह चलाने का आरोप है, जांच के दौरान सभी आरोपों में उन्हें दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में बेऊर जेल के जेलर और सह अधीक्षक समेत कई और कर्मियों पर गाज गिर सकती है। पढ़ें पूरी खबर…………..
मोतिहारी के दुलमा पंचायत में 1 करोड़ की चोरी
पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमा पंचायत वार्ड संख्या-1 में 5 जून की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित गृहस्वामी आदिल अहमद खान ने बताया कि उनके पड़ोस में शादी समारोह होने के कारण पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के 18 दिन बाद भी जब उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर जांच की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर……….
तेज प्रताप यादव की पार्टी का पूरा संगठन भंग
तेज प्रताप यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय एंव प्रदेश संगठन को भंग कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही नए सिरे से पार्टी के राष्ट्रीय एंव प्रदेश संगठन का गठन करने का ऐलान किया है। उन्होंने यह कदम उनके आवास पर कल रात हुई लाखों की चोरी के बाद उठाया है। इस संबंध में जजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें मोतीलाल यादव पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने की बात कही गई है। पढ़ें पूरी खबर………..
सरकार के खिलाफ कोर्ट जाएगी राजद
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती को लेकर तीखा प्रहार किया है। मंडल ने इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कदम करार देते हुए कहा कि सत्ता जाने के बाद कद घटाने की मानसिकता सरकार को शोभा नहीं देती। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजद इस मामले को लेकर अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि अनर्गल बयानबाजी बंद कर संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करें। पढ़ें पूरी खबर……………
मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी ललन सिंह
उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस के लिए लंबे समय से मोस्ट वांटेड बना कुख्यात अपराधी ललन सिंह आखिरकार सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। 1.25 लाख रुपये का इनामी ललन सिंह, जो बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर का मूल निवासी था, कई जघन्य अपराधों का मुख्य आरोपी था। ललन सिंह का नाम अपराध जगत में तब सुर्खियों में आया जब उसने 2017 में पटना के बेलछी में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की कैश वैन को अपना निशाना बनाया। इस दुस्साहसिक वारदात में उसके गिरोह ने 60 लाख रुपये लूट लिए थे। लूट के दौरान दरिंदगी की हद पार करते हुए ललन ने दो सुरक्षा गार्ड योगेश्वर पासवान और सुरेश सिंह तथा चालक अजीत यादव की निर्मम हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर…………
भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आधुनिक भारत का दूसरा चाणक्य करार दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी की वैचारिक प्रखरता और राष्ट्रवाद के प्रति अटूट समर्पण देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने ही राष्ट्र को अखंड रखने का बीड़ा उठाया था। पढ़ें पूरी खबर………..
पति ने पत्नी और बच्चों को नहर में फेंका
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंक दिया। दिल को झकझोर कर देने वाली इस घटना में तीनों बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाकर नहर से बाहर निकली। घटना जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत लोहियरिया पंचायत के भंगहा वार्ड संख्या-4 की है। पढ़ें पूरी खबर………….

