Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 25 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……………
CM के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंची मीसा भारती
जमुई कांड को लेकर बिहार में सियासी पारा हाई हो चुका है। जमुई यौन उत्पीड़न मामले में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की पहचान उजागर करने का आरोप लगाते हुए राजद सांसद मीसा भारती आज शुक्रवार की शाम सचिवालय थाने पहुंची और सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने की मांग की। मीसा भारती के पहुंचते ही थाना अध्यक्ष थाना छोड़कर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर……………….
प्रदेश भर में राजद ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला
एसआईआर और दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की आपत्ति व असहमति की रिपोर्ट वाली खबर सामने आने के बाद से पूरा विपक्ष चुनाव आयोग पर हमलावर है। इस बीच आज प्रदेश भर में राजद और कांग्रेस द्वारा जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जा रहा है। सहरसा, मोतिहारी, जहानाबाद और रोहतास में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला फूंक कर विरोध जताया। पढ़ें पूरी खबर………….
बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे विनय कुमार,
बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर DGP विनय कुमार के नाम पर सहमति बन गई है। मुख्य सूचना आयुक्त के चयन को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के बीच बैठक हुई। इसी बैठक में विनय कुमार के नाम पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। विनय कुमार 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह बिहार DGP की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। फिलहाल वह 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक 21 दिनों की छुट्टी पर है। ऐसे में उनकी जगह 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर………………
छड़-सीमेंट व्यवसायी से 15 लाख की लूट
बिहार के गयाजी में अपराधियों और दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला गयाजी-फतेहपुर रोड पर स्थित भूसुंडा इलाके का है, जहां एक छड़-सीमेंट व्यवसायी को निशाना बनाया गया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने दुकान में घुसकर न केवल जमकर मारपीट की, बल्कि गल्ले में रखे 15 लाख रुपये नकद भी लूट ले गए। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे इलाके के व्यापारियों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर…………………….
सम्राट चौधरी को चूड़िंया पहन लेनी चाहिए- रोहिणी आचार्य
जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना सामने के बाद समस्तीपुर और मधेपुरा से भी इस तरह की घटनाएं सामने आई, जो सभ्य समाज और कानून व्यवस्था दोनों को लेकर सवाल उठा रही हैं। वहीं, अब बांका में भी एक युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। सामने आ रही इस तरह की घटनाओं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीएम सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी ने कहा कि, मुख्यमंत्री के साथ-साथ बिहार की सरकार में बैठे लोगों और पुलिस-प्रशासन के लोगों को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर………………
पूर्व विधायक पर 25 हजार का इनाम घोषित
नालंदा जिले में जमीन धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में पिछले पांच महीने से फरार चल रहे बिहारशरीफ के पूर्व विधायक नौशादुन नबी उर्फ पप्पू खां की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। पुलिस मुख्यालय, पटना ने उनकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही, उनके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। इस बहुचर्चित मामले में पूर्व विधायक के साथ-साथ उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना भी मुख्य नामजद आरोपी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घटना के बाद से ही दोनों पति-पत्नी लगातार कानून की नजरों से बचकर फरार चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर………….
बांका में नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल
बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बांका के ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर एक नाबालिग लड़की के साथ छह युवकों द्वारा अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकत और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सामने आए वायरल वीडियो में छह युवक एक नाबालिग लड़की और उसके साथ मौजूद उसके दोस्त के साथ मारपीट करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर………….


