Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 26 अक्टूबर को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……..

अनंत सिंह की विधायकी छीनने की तैयारी

जदयू से 6 साल के लिए निष्कासित करने के बाद अब मोकामा विधायक अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और एमएलसी संजय गांधी आज विधानसभा भवन पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा सचिव से मुलाकात की। इस दौरान उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा करते हुए एक पत्र सौंपा। जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह से जुड़े मामले में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के समर्थन में 10 पन्नों के दस्तावेज और वीडियो साक्ष्य भी विधानसभा सचिव को सौंपे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर……..

बिहार में भोजपुरी सिंगर पर फायरिंग

जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कोर्ट एरिया में उस समय सनसनी फैल गई, जब बीती रात असामाजिक तत्वों ने भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार और स्थानीय इलाके में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। भोजपुरी सिंगर ने जब इसका विरोध किया और उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पढ़े पूरी खबर…………..

अनंत सिहं के निष्कासन पर तेजस्वी का बड़ा बयान

मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने पर RJD नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि, जब विश्वास मत चल रहा था, तो हमारे 3 विधायक उनमें नीलम देवी थी, आनंद मोहन के बेटे थे और प्रह्लाद यादव थे उस समय भी हमने भविष्यवाणी की थी कि आप लोग जहां समर्थन दे रहे हैं समय बताएगा कि आपके साथ क्या होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि, आज आनंद मोहन परेशान हैं, प्रह्लाद यादव को टिकट भी नहीं मिला, अनंत सिंह को देख लीजिए क्या स्थिति बनी हुई है? वही अनंत सिंह को अपने साथ लेने के सवाल पर उन्होंने साफ-साफ कहा कि कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। पढ़ें पूरी खबर…………

MLC चुनाव का परिणाम कल, RJD ने जताई गड़बड़ी आशंका

कल मंगलवार को बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम सामने आएगा। चुनाव परिणाम के आने से ठिक एक दिन पहले यानी की आज सोमवार (26 अक्टूबर) को राजद का 7 सदस्यीय प्रतिनिनधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा और काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त करते हुए आयोग को एक पत्र सौंपा है। भाई वीरेंद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, कल विधान परिषद चुनाव का काउंटिंग है और हमें शंका है कि कहीं ना कहीं कोई गड़बड़ी किया जाएगा। क्योंकि लगातार देश में वोट चोरी की बदौलत एनडीए चुनाव जीत रही है, उन शंकाओं को 10 पॉइंट में लिखकर हमने चुनाव आयोग को दिया है। पढ़ें पूरी खबर………….

सहरसा में पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या

सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सलखुआ प्रखंड अंतर्गत हरेवा पंचायत की पूर्व मुखिया उम्मे कुलशुम के पति मो. गुड्डू के रूप में हुई, जिनकी अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों और समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।मिली जानकारी के अनुसार, मो. गुड्डू बनमा ईटहरी प्रखंड के सरबेला से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरबेला पुल के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर……………

खरगे के बयान पर पटना में महासंग्राम

पटना में आज सोमवार को राजनीतिक पारा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए एक विवादित बयान ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनसे तत्काल माफी मांगने की मांग दोहराई। ​संजय सरावगी ने कांग्रेस पार्टी की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार चुनावों में मिल रही करारी हार से बौखलाहट और निराशा के इस दौर में कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अब अपनी हरकतों से किस हद तक नीचता पर उतरेंगे, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर……………………..

गयाजी से बैंकॉक के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू

बिहार में अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्कता के विस्तार की दिशा में सम्राट सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएम सम्राट चौधरी ने आज सोमवार (26, अक्टूबर) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा (6E 1083) का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस नई हवाई सेवा से बिहार की अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और विशेष रूप से मगध क्षेत्र में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर……………….