Bihar Top News Today 2nd July 2026: बिहार (BIHAR) में आज 2 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

तेजाब से नहलाकर लापता युवक की हत्या

बिहार के सीवान जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने 90 के दौर के बिहार की याद दिला दी है। दरअसल यहां एक युवक की तेजाब से नहलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है, जहां पुलिस को एक नरकंकाल बरामद हुआ है। घटना करीब दो हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। पूरा मामला मोहम्मदपुर गांव निवासी तापमान अली के लापता बेटे हामिद अली से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जो बीते 18 जून से लापता था। पढ़ें पूरी खबर………….

भरत तिवारी एनकाउंटर पर तेजस्वी का बड़ा बयान

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नामजद IPS राजेश कुमार शर्मा के तबादले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि, सही तरीके से सुनवाई और कार्रवाई नहीं हो रही है। यही सच्चाई है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री (सम्राट चौधरी) की अनुमति के बिना कोई भी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं करता। किसी वरिष्ठ अधिकारी ने ही संदेश भेजा होगा, और उसके बाद ही भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ। पढ़ें पूरी खबर………….

‘जो शॉर्टकट करेगा, वह बेऊर जाएगा’

सीएम सम्राट चौधरी ने आज गुरुवार (2, जुलाई) को पटना के ज्ञान भवन में बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस एवं बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, त्वरित न्याय तथा सुशासन को और सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा भी की। सीएम सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र करते हुए कहा कि, बिहार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। कोई शॉर्टकट नहीं है। जो शॉर्टकट करेगा, वह बेऊर जाएगा। पढ़ें पूरी खबर………….

बिहार के 7 मजदूरों की मौत

कर्नाटक के बेंगलुरु में आज गुरुवार (2, जुलाई) की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां पत्थर की खदान में खुदाई के दौरान चट्टान का एक विशाल हिस्सा ढह गया। इस हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के मदपट्टना स्थित एक पत्थर की खदान में खुदाई का काम चल रहा था। लभगभ 20 मजदूर जमीन से 40 फीट नीचे खुदाई का काम कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर………………..

राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड आवास

राबड़ी देवी ने अपना सरकारी आवास (10 सर्कुलर रोड) खाली कर दिया है। भवन निर्माण विभाग द्वारा अंतिम नोटिस मिलने के बाद घर का सारा सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही अब 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास के नाम से नहीं जाना जाएगा। लालू परिवार ने लगभग 20 साल बाद 10 सर्कुलर रोड को खाली कर दिया है। बता दें कि ​10 सर्कुलर रोड लंबे समय तक राजद की राजनीतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहा है। फिलहाल पूरा परिवार कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में शिफ्ट हुआ है। पढ़ें पूरी खबर……………..

बांकीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान

बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। नितिन नबीन के राज्यसभा जाने और बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद खाली हुई यह सीट बिहार की राजनीति में काफी महत्व रखती है। बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी। उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करने के बाद, यदि नाम वापस लेना चाहते हैं, तो इसकी अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है। मतदान प्रक्रिया 30 जुलाई को संपन्न होगी, जिसके पश्चात सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 अगस्त को मतगणना के दिन होगा। पढ़ें पूरी खबर………..

प्रेमी जोड़े को मिली तालिबानी सजा

मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना अंतर्गत सिसवापूर्वी गांव में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक विवाहित प्रेमी और प्रेमिका को ग्रामीणों ने एक साथ पकड़ लिया जिसके बाद उन्हें तालिबानी सजा दी गई। आक्रोशित भीड़ ने दोनों का सिर मुंडवाकर जूते-चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में उनका जुलूस निकाला। मामला बीते सोमवार देर रात की है। पंचरुखा पूर्वी पंचायत के पकड़िया टोला निवासी एक विवाहित युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर सिसवापूर्वी पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर…………..