Bihar Top News Today 31 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 31 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……
सीएम सम्राट ने विक्रमशिला सेतु का किया निरीक्षण
सीएम सम्राट चौधरी आज रविवार को भागलपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त हुए विक्रमशील सेतु का निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्होंने कहा कि, जब तक यह पुल स्थायी रूप से चालू नहीं हो जाता, तब तक लोगों और गाड़ियों को गंगा पार करने के लिए सारी व्यवस्था सरकार की तरफ से मुफ्त में होगी। सीएम ने कहा कि, मैं खुद 30 नवंबर को आऊंगा और पुल को चालू करूंगा। पढ़ें पूरी खबर……….
MLC चुनाव के लिए राजद का उम्मीदवार तय!
बिहार में 18 जून को 10 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव को लेकर राजद ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। तेजस्वी यादव ने आज रविवार (31 मई) को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की है। बैठक में उम्मीदवार का चयन और जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि राजद से सुनील सिंह और मोहम्मद फारूक का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी मौजूदा एमएलसी में से ही किसी एक को फिर से अपना उम्मीदवार बना सकते हैं। प्रबल संभावना है कि राजद सुनील सिंह को फिर से अपना उम्मीदवार बना सकती है। पढ़ें पूरी खबर………….
राबड़ी देवी पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास नहीं खाली करने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, कानून सबके लिए बराबर है और जो भी कानून का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राबड़ी देवी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि बंगला नहीं खाली करेंगे, सरकार जितनी पुलिस भेजना है भेज दे। इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून किसी व्यक्ति विशेष के लिए अलग नहीं होता। चाहे राबड़ी देवी हों या कोई और, कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय है। पढ़ें पूरी खबर…………
तेजस्वी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा-TMC के सांसद भाई अभिषेक बनर्जी पर भाजपाई सत्ता द्वारा प्रायोजित कायराना हमला निंदनीय और चिंताजनक है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ऐसी हिंसा के पोषक, संरक्षक और संचालक है। पढ़ें पूरी खबर……….
MLC चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की हाई-लेवल बैठक
बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आगामी विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), के शीर्ष रणनीतिकारों और वरिष्ठ नेताओं के साथ आज अपने सरकारी आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक को चुनावी तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन की दिशा में एक निर्णायक कदम के रूप में देखा जा रहा है। बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी के सांसद और कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा खुद नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर……..
RPF जवान की हत्या
जिले में आरपीएफ (RPF) जवान की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सबौर थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक जवान की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई थी, जिनकी हत्या अपराधियों ने ट्रेन में चोरी का विरोध करने पर कर दी थी। मामले की शुरुआत 27 मई को हुई, जब आरपीएफ इंस्पेक्टर बिपिन कुमार ने सबौर थाने में जवान धर्मेंद्र कुमार के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी दर्ज की और जवान की तलाश शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर………..
शहादत देने को तैयार लालू यादव का गांव
राबड़ी आवास खाली करने को लेकर मिले नोटिस के बाद से बिहार की सियासत गर्म है। इस सुगबुगाहट के बीच राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैतृक गांव गोपालगंज जिले के फुलवरिया में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। गांव के लोगों ने इसे भाजपा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सोची-समझी साजिश करार देते हुए सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बेहद भावुक होते हुए चेतावनी दी कि यदि लालू-राबड़ी परिवार के सम्मान पर कोई भी आंच आती है, तो फुलवरिया समेत पूरे प्रदेश के लाखों साधारण राजद कार्यकर्ता अपनी शहादत देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पढ़ें पूरी खबर…..

