Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 05 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट की एक अहम बैठक हुई। सम्राट कैबिनेट की इस बैठक (Samrat Cabinet Meeting) में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और विकास से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में सीएम सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। पढ़ें पूरी खबर………….

मजदूर की हत्या के बाद भड़की हिंसा

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में एक मजदूर की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी कर दी। आग की चपेट में आने से हार्वेस्टर, ट्रैक्टर,कार समेत आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। मृतक की पहचान मिल्की गांव निवासी चंद्रेश्वर चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जोगिया गांव निवासी अजीत तिवारी के यहां मजदूरी का काम करता था। काम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद अजीत तिवारी पर चंद्रेश्वर चौधरी को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…………..

एक विधायक के हटने से फर्क नहीं पड़ता- संजय सरावगी

बांकीपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद से प्रशांत किशोर लगातार सीएम सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं, जिसे लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की प्रतिक्रिया सामने आई है। संजय सरावगी ने कहा कि, यह एक उपचुनाव था और भाजपा और एनडीए दो तिहाई बहुमत से बिहार में सरकार है, एक उपचुनाव, एक एमएलए के जीत हार का मामला था। उन्होंने कहा कि, ठीक है भाजपा के उम्मीदवार हारे हैं, हमने बोला कि समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एनडीए के मुख्यमंत्री हैं, एक विधायक हटने से या बनने से एनडीए के नेता पर कितना असर पड़ता है, वह तो पढ़े लिखे जो हैं, वहीं समझ पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…………..

मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बन गए हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें भाजपा एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट से विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। गौरतलब है कि दीपक प्रकाश अब तक बिना किसी सदन का सदस्य बने सम्राट कैबिनेट में आरएलएम कोटे से मंत्री बने हुए थे। इससे पहले वह नितिश कैबिनेट में भी बिना किसी सदन का सदस्य रहते हुए मंत्री बने थे, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही थी। इस बीच फैसले से पहले ही दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद का सदस्य बना दिया गया है। इसके साथ ही उनका मंत्री पद भी अब सुरक्षित हो गया। पढ़ें पूरी खबर……………..

बहन के अपहरण मामले में गवाही देने जा रहे भाई की हत्या

बेगूसराज जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां बहन के अपहरण मामले में कोर्ट में बयान दर्ज कराने जा रहे एक भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले मृतक को धमकी दी थी कि वह अपनी बहन को बयान बदलने और केस वापस लेने के लिए कहे, लेकिन भाई के नहीं मानने पर बदमाशों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर……………

बांकीपुर में हार पर भाजपा का मंथन

बांकीपुर उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद आज बुधवार (5 अगस्त) को भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई बड़े नेता और मंत्री मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद पार्टी विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि, विपक्ष का एक-एक कार्यकर्ता वोट शिफ्ट करवाने में लगे हुए थे। कांग्रेस और राजद के लोग उनके (जन सुराज) साथ खड़े होकर प्रचार भी करने लगे थे। यही कारण रहा कि हमारी हार हुई है। पढ़ें पूरी खबर…………..

मंत्री अशोक चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंत्री के अधिकारी द्वारा पटना साइबर थाने में एक नया आवेदन दिया गया है, जिसमें उनके आधिकारिक एक्स (X) हैंडल और जीमेल (Gmail) अकाउंट के एक्सेस के बदले फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में पहले से ही एफआईआर दर्ज है। ​आवेदन के अनुसार, मंत्री के पूर्व निजी सहायक के पास एक्स और जीमेल का नियंत्रण है। कार्यालय से अलग होने के बाद भी वह इसका एक्सेस वापस नहीं दे रहा है, बल्कि इसके बदले पैसों की मांग कर रहा है और अनधिकृत हस्तक्षेप का प्रयास कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…………..

डेहरी EO हत्याकांड में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) डॉ. विमल कुमार की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस वारदात के विरोध में पूरे बिहार के EO अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं, सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. विमल कुमार के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। किसी ठोस (सॉलिड) वस्तु से उन पर हमला किया गया था। अत्यधिक खून बहने और दम घुटने को उनकी मौत की मुख्य वजह बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर…………

5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी मामले में बिल्डर भूषण सिंह गिरफ्तार

पुलिस ने शहर के चर्चित बिल्डर और ग्रीन हाउसिंग सोसाइटी के नाम से कारोबार करने वाले भूषण सिंह को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने लोगों को प्लॉट और जमीन दिलाने के नाम पर मोटी रकम ठग ली, लेकिन न तो जमीन दी और न ही पैसे वापस किए। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद से ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बिल्डर भूषण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से जुड़े कुल पांच मामले अकेले श्रीकृष्णापुरी थाने में दर्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर…………………..