सतीश सिंह, लखनऊ. दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की. मुलाकात के दौरान छात्रों की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने छात्रों की मांगों को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है.
लखनऊ के हजरतगंज में एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन हुआ था. हमें छात्रों का एक पत्र मिला, जिसे हमने केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है. केंद्र ने कहा है कि प्रदर्शन से जुड़े विषय पर कार्रवाई की जाएगी. दो दिन बाद केंद्रीय मंत्री के साथ हमारी बैठक होगी. आंदोलनकारी छात्र हर्ष दुबे ने बताया कि छात्र जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने गए थे. उन्हें आश्वासन मिला है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : PDA पर घमासान: CM योगी बोले P का मलबत पाकिस्तान, अखिलेश ने कहा- बीजेपी का मतलब ‘भाग जाओ पाकिस्तान’
प्रदर्शनकारी छात्रों ने मौजूदा शिक्षा और आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बीच किसी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव नहीं होना चाहिए. सभी विद्यार्थियों को समान अवसर और समान व्यवहार मिलना चाहिए, जिससे प्रत्येक छात्र का कल्याण हो सके. छात्रों के पत्र में जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं, उनकी मांगों और प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार का जिक्र भी किया गया है.

