CM Suvendu Adhikari Warned Anti-National Slogans: जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) में देशविरोधी नारे लगाने को लेकर जारी सियासी हंगामे के बीच सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान सीएम शुभेंदु ने देश विरोधी नारे लगाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ वो महात्मा गांधी की नहीं, बल्कि सुभाष चंद्र बोस की भाषा में जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर अगर कोई देश विरोधी बयानबाजी करेगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बंगाल विधानसभा में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और वामपंथी ताकतों पर जमकर निशाना साधा। बंगाल मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि भारत को तोड़ने की बात करने वालों के ‘टुकड़े-टुकड़े’ कर दिए जाएंगे।
टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के यूनिवर्सिटी के बीच ट्रांसफर की सुविधा देने वाले संशोधन बिल को पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय की ओर इशारा करते हुए कहा कि परिसर में ‘कश्मीर मांगे आजादी’ या भारत विरोधी नारे लगाने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘आप रैली निकाल सकते हैं और हाथ में तिरंगा भी थाम सकते हैं। लेकिन अगर देश के टुकड़े करने की बात करेंगे, तो हम गांधी जी की शांति की भाषा छोड़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आक्रामक भाषा में जवाब देंगे। उन्होंने टीचरों और छात्रों के एक खास वर्ग पर सनातन परंपराओं पर हमला करने का आरोप लगाया। साथ ही, दुर्गा पूजा समितियों से अपील की कि जो लोग दुर्गा पूजा का नाम न लिखें या वामपंथी विचारधारा के हों, उन्हें पूजा पंडालों में स्टॉल लगाने की अनुमति न दी जाए।
उन्होंने कहा कि यह बिल संस्थानों की स्वायत्तता और सरकार के प्रति जवाबदेही के बीच संतुलन बनाएगा। इससे PhD सुपरविज़न और प्रोजेक्ट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जो लोग बिल के प्रावधानों से खुश नहीं हैं, वे अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं।
जानें क्या है जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद
बता दें कि पिछले दिनों जादवपुर यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्र समूहों और RSS से जुड़े ABVP के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान वामपंथी छात्रों ने देशविरोधी नारे लगाए थे। इसके बाद से ही यूनिवर्सिटी को लेकर अधिकारी आक्रामक हैं। सीएम ने बुधवार को गोलपार्क से 3 किलोमीटर लंबी ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ (केसरिया सम्मान मार्च) का नेतृत्व करने के बाद कैंपस के बाहर 8B बस स्टैंड पर लोगों को संबोधित किया।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



