रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस लिखी गाड़ी उसे बैठाकर ले गए। आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। खाकी के दबाव में युवक को अधमरा कर सड़क किनारे आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने 6 नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, महेवा का रहने वाला पवन यादव (24) अपने चचेरे भाई संजय यादव के साथ न्यायालय में वकील से मिलने गया था। दोनों वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरे लोगों ने पवन यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: छतरपुर में सवालों से भड़के नायब तहसीलदार, इधर मैहर में पटवारी पर महिला की दबंगई, VIDEO वायरल

घटना से पवन डर गया और बचने के लिए झाड़ियों की तरफ भागा, लेकिन बदमाशों ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद जबरदस्ती स्कॉर्पियों में बैठकर अपने से ले गए। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में पवन को लेकर गए, उसके पीछे पुलिस लिखा हुआ था। गाड़ी का नंबर UP 93 BO 3238 बताया गया है। इधर, पवन के चचेरे भाई संजय यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। नाकाबंदी, घेराबंदी और खाकी के दबाव में आरोपी कथित रूप से अपहृत पवन को लक्ष्मणपुर गांव के पास सड़क पर अधमरे हालत में फेंककर भाग निकले। आनन फानन में पवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: आंगनबाड़ी से मासूम बच्ची का अपहरण, 100 किलोमीटर दूर से पुलिस ने किया बरामद, महिला ने संतान की चाहत में दिया था वारदात को अंजाम

वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने पवन के चचेरे भाई संजय यादव की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। दशरथ यादव, शैलेन्द्र यादव, विकास यादव, संजू यादव, राघवेंद्र यादव और सुरेन्द्र यादव नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m