Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (22 जुलाई 2026) की खबरों में जंतर-मंतर पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ADCP संदीप लांबा हाई कोर्ट में बुरी तरह घिरे, CM रेखा गुप्ता ने स्वामित्व योजना प्रगति पर की समीक्षा, दिल्ली में सुरक्षा के चलते 16 मेट्रो स्टेशन बंद प्रमुख रहा।

जंतर-मंतर पर हिंसक हुआ प्रदर्शन

नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच माहौल एक बार फिर गरमा गया है. NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पत्थरबाजी हुई है. पुलिस के मुताबिक RAF और पुलिस की टीम तय जगह पर रोजाना की तरह तैनात थी तभी अचानक पथराव होने लगा. संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने ‘ब्लैक वेडनेसडे’ मनाते हुए छात्रों के समर्थन में काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया.

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली पुलिस के ADCP संदीप लांबा हाई कोर्ट में बुरी तरह घिरे

दिल्ली पुलिस के ADCP संदीप लांबा को उस वीडियो के सामने आने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें उन्हें एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है. संसद चलो मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई का यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया.

पढ़े पूरी खबर…..

CM रेखा गुप्ता ने स्वामित्व योजना प्रगति पर की समीक्षा

दिल्ली सरकार राजधानी के लाल डोरा (Lal Dora) और आबादी वाले गांवों में रहने वाले लोगों को उनकी संपत्तियों का सुरक्षित, पारदर्शी और डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने मंगलवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में स्वामित्व (SVAMITVA) योजना की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में योजना के तहत ड्रोन सर्वेक्षण की स्थिति, संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया और स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड जारी करने की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और लाल डोरा क्षेत्रों की संपत्तियों का सटीक डिजिटल दस्तावेज तैयार कर लोगों को स्वामित्व संबंधी स्पष्ट और प्रमाणिक रिकॉर्ड उपलब्ध कराना है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में सुरक्षा के चलते 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Delhi Metro Stations Closed: राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बुधवार को एक बार फिर कई मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकासी पर रोक लगाई गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत कुल 16 मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। DMRC ने बताया कि यह कदम सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर एहतियात के तौर पर उठाया गया है। जिन स्टेशनों पर प्रतिबंध लागू है, वहां यात्री प्रवेश या बाहर नहीं निकल सकेंगे। जिन स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है, वहां परिचालन संबंधित व्यवस्था DMRC के निर्देशों के अनुसार जारी रहेगी।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

कॉकरोच जनता पार्टी के आगे मोदी सरकार झुकी: Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शन के आगे मोदी सरकार (Modi government) झुक गई है। सरकार कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए तैयार हो गई है। यहां तक कि सरकार सीजेपी के मुताबिक बातचीत के लिए तैयार हो गई है। दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सोनम वांगचुक से करीब 45 मिनट तक मुलाकात की। इसके बाद नड्डा ने कहा कि CJP के लोग जब भी चाहेंगे, सरकार बातचीत के लिए तैयार है। (पढ़े पूरी खबर)

अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से भावुक अपील: अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके(Abhijit Deepke) ने अपना आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और इसकी जिम्मेदारी पार्टी के कार्यकर्ता निभाएंगे। अभिजीत दीपके ने कहा कि आज सोनम वांगचुक के अनशन का 25वां दिन है और लगातार इतने दिनों तक भोजन नहीं करने के कारण उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि वांगचुक का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। (पढ़े पूरी खबर)

 सीजेपी प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसलाः Delhi High Court Hearing On CJP Protest Lathi charge: सीजेपी प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मामले की सुनवाई हुआ। याचिका में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर FIR की मांग की गई है। जबकि केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में CJP के विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण नहीं माना और प्रदर्शन में हिंसा के आरोप लगाए। केंद्र सरकार ने याचिका को सिर्फ पब्लिक स्टंट करार दिया है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली प्रदर्शन पर बड़ा एक्शन: दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले में सरकार से जवाबदेही की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन ने अब व्यापक रूप ले लिया है। इसी क्रम में 20 जुलाई को आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संसद मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली के 5 अलग-अलग थानों में अब तक 10 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। इन मामलों में कथित हिंसा, कानून-व्यवस्था भंग करने और अन्य आरोपों से जुड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: राजधानी दिल्ली में मॉनसून के दौरान जल-जमाव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के निर्देश पर सभी 13 जिलों में जिला-स्तरीय समन्वय समितियों (District Level Coordination Committees-DLCCs) का गठन किया गया है। इन समितियों का उद्देश्य जल-जमाव की समस्या की रोकथाम, मॉनसून तैयारियों की निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m