Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 जून 2026) की खबरों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीली झील किनारे सीएम रेखा गुप्ता ने किया योग, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के अरविंद केजरीवाल, Delhi Metro में चुनावी विज्ञापन पर रोक बरकरार, ‘फादर्स डे’ पर पिता बना हैवान प्रमुख रहा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीली झील किनारे सीएम रेखा गुप्ता ने किया योग
International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने योग किया (CM Rekha Gupta did yoga)। रेखा गुप्ता आसोला-भाटी में नीली झील किनारे सैकड़ों लोगों के साथ ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी, मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक करतार सिंह तंवर सहित वरिष्ठ नेता व अधिकारी भी सीएम रेखा गुप्ता के साथ योग किया।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal on theft of Offerings at Ram Temple: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) में दान और चढ़ावा चोरी को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है। विपक्षी पार्टियां इसे लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिए हुए है। अब आम आदमी पार्टी यानी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़क गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने FIR न होने पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया कि इस घोटाले में बड़े-बड़े लोगों के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई हुई तो योगी सरकार (Yogi government) गिर जाएगी। लिहाजा सरकार आरोपियों को बचा रही है।

Delhi Metro में चुनावी विज्ञापन पर रोक बरकरार
Election advertisements Ban in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में चुनावी विज्ञापन पर रोक जारी रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने चुनाव के दौरान दिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर लगी रोक को बरकरार रखा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग (election Commission) के फैसले को सही करार देते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद ज्ञापन एजेंसियों को बड़ा झटका लगा है, जो इस आदेश के खिलाफ अदालत पहुंची थीं।

‘फादर्स डे’ पर पिता बना हैवान
पिता कहें या कहें पापा या फिर फादर… तीन शब्द लेकिन अर्थ एक ही “जन्मदाता”… पिता अपने बच्चे के पहले सुरक्षा और त्याग की प्रतिमूर्ति फिर रोल माॅडल, सबसे बड़े समर्थक और जीवन में सही राह दिखाने वाले होते हैं। पिता हर दर्द सहकर मुस्कारते हैं और उनका आत्मविश्वास बच्चों को उनके जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। उनका प्यार, त्याग और समर्पण और परिवार का भविष्य संवारने में मदद करते हैं और बच्चों को अपने लक्ष्य के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं पिता, जब अपने बच्चे के लिए ही हैवान बन जाए तो उसका जीवन नर्क बन जाता है। कुछ इसी तरह का मामला देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आया है। यहां फादर्स डे (Father’s Day) के दिन ही पिता ही हैवान बन बैठा। शराब के नशे में 2 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
IIT दिल्ली का विशेष प्रवेश अभियान: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल (आईआईटी दिल्ली) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु विशेष प्रवेश अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पीजी (PG) और पीएचडी (PhD) कार्यक्रमों में आरक्षित श्रेणी की खाली सीटों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)
यमुना बाजार घाट पर संकट गहराया: कश्मीरी गेट स्थित यमुना बाजार घाट क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी नोटिस के बाद यहां के निवासी अपने घर खाली करने लगे हैं। यमुना तट पर स्थित होने के कारण यह इलाका ‘ओ’ जोन में आता है और प्रशासन द्वारा इसे अवैध बसावट घोषित किया गया है। ऐसे में इस सप्ताह कभी भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो सकती है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा, गूगल और एक्स को दिया आदेश: Delhi High Court On Fake Posts Against Judiciary: देश के मुख्य न्यायाधीश यानी सीजेआई (CJI) सूर्यकांत और न्यायपालिका के खिलाफ फर्जी पोस्ट पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रूख अपनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सीजेआई और न्यायपालिका के खिलाफ फर्जी और अपमानजनक पोस्ट को 24 घंटे में हटाने का आदेश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा, गूगल और एक्स जैसे सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स को 24 घंटे के अंदर आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी इंटरनेट पोर्टल्स पर फैलाई जा रही फर्जी खबरों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली ड्रग्स का ‘ट्रांजिट हब’ बना: देश की राजधानी दिल्ली ड्रग्स (Delhi Drugs) का ‘ट्रांजिट हब’ बन रहा है। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर लगातार मादक पदार्थों की जब्ती हो रही है। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली एयरपोर्ट के माध्यम से मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी बढ़ी है। पिछले दो महीने में दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर 111 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त हो चुकी है। वहीं मामले में 8 अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

