Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (07 जुलाई 2026) की खबरों में रक्षाबंधन पर शुरू हो सकती है दिल्ली की ‘महिला समृद्धि योजना’, 650 करोड़ के कथित स्वास्थ्य घोटाले में नया खुलासा, CM रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा और मानसून तैयारियों की समीक्षा, दिल्ली हाई कोर्ट से अभिजीत दीपके को राहत प्रमुख रहा।

रक्षाबंधन पर शुरू हो सकती है दिल्ली की ‘महिला समृद्धि योजना’

दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए बहुप्रतीक्षित महिला समृद्धि योजना (Mahila Samriddhi Yojana) को रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, योजना का औपचारिक शुभारंभ 28 अगस्त को किया जा सकता है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹2500 की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सूत्रों के मुताबिक, योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सरकार की ओर से कार्यक्रम की तारीख और शुभारंभ को लेकर अंतिम निर्णय जल्द लिए जाने की संभावना है।

पढ़े पूरी खबर…..

650 करोड़ के कथित स्वास्थ्य घोटाले में नया खुलासा

दिल्ली में स्वास्थ्य उपकरण एवं दवाओं की खरीद के नाम पर हुए कथित 650 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में नया खुलासा हुआ है। एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) की जांच में सामने आया है कि सरकारी अस्पतालों के लिए चादरों की खरीद एक ही परिवार से जुड़ी तीन अलग-अलग फर्मों के जरिए की गई। आरोप है कि इन चादरों की खरीद बाजार कीमत से करीब तीन गुना अधिक दर पर की गई, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा। जांच एजेंसी के अनुसार, खरीद प्रक्रिया में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी की गई और टेंडर प्रक्रिया को कुछ चुनिंदा फर्मों के पक्ष में तैयार किया गया। इससे प्रतिस्पर्धा प्रभावित हुई और ऊंची कीमतों पर सामान की खरीद संभव हो सकी।

पढ़े पूरी खबर…..

CM रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा और मानसून तैयारियों की समीक्षा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने डीडीसी (DDC) एपेक्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों और मानसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक के दौरान सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में चिन्हित दो-दो जर्जर सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प के लिए किए गए कार्यों और प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली हाई कोर्ट से अभिजीत दीपके को राहत

सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ बनाकर चर्चा में आए अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने CJP के X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा (Swarn Kanta Sharma) की अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद यह निर्देश जारी किया। इससे पहले केंद्र सरकार ने CJP के X अकाउंट पर रोक लगा दी थी, जिसके खिलाफ अभिजीत दीपके ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का अरविंद केजरीवाल ने किया विरोध: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने की नीति का विरोध करते हुए केंद्र सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियों दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से अपील की कि लोगों को अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार ईंधन चुनने का विकल्प दिया जाए। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली की बसें कचरे से बनी हाइड्रोजन पर दौड़ेंगी: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि भविष्य में दिल्ली की बसें नगर निगम के कचरे से तैयार हाइड्रोजन ईंधन पर दौड़ सकती हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यह तकनीक पूरी तरह संभव है और आने वाले समय में इसे बड़े स्तर पर लागू किया जा सकता है। सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, “यह सब मुमकिन है। पिछले 50 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मेरी कोई भविष्यवाणी सच साबित न हुई हो।” उन्होंने कहा कि कचरे को समस्या नहीं, बल्कि संसाधन के रूप में देखा जाना चाहिए और आधुनिक तकनीक के जरिए उससे स्वच्छ ईंधन तैयार किया जा सकता है। (पढ़े पूरी खबर)

रवि किशन के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा: अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे अनधिकृत और आपत्तिजनक कंटेंट पर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने रवि किशन के पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media Platform) को ऐसे सभी कंटेंट को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि रवि किशन की छवि, नाम, आवाज या पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। (पढ़े पूरी खबर)

यमुना नदी पर यहां बनेगा नया पोंटून पुल: यमुना नदी से सटे फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के गांवों के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग (PWD) अरूवा गांव के पास यमुना नदी पर पोंटून पुल का निर्माण करेगा। पुल बनने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क बेहतर होगा और दोनों राज्यों के लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना पर अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। (पढ़े पूरी खबर)

पुनर्विकास परियोजना के लिए 1,049 पेड़ों का होगा ट्रांसप्लांट: Delhi Tree Transplantation: दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित जनरल पूल रेजिडेंशियल एकॉमोडेशन (GPRA) कॉलोनी के पुनर्विकास प्रोजेक्ट (redevelopment project) के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों को स्थानांतरित (transplante) किया जाएगा। इसके तहत 1,049 पेड़ों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगाया जाएगा, जबकि 42 पेड़ों को काटने की मंजूरी दी गई है। दिल्ली वन विभाग ने इस संबंध में 19 जून को आदेश जारी किया है। विभाग के मुताबिक, परियोजना के तहत जहां संभव होगा, वहां पेड़ों को काटने के बजाय ट्रांसप्लांट करने को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि हरित आवरण को अधिकतम बचाया जा सके। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m